Blackheads & Whiteheads: ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स स्किन संबंधी समस्या है। यह परेशानी मुख्य रूप से नाक से आसपास होती है। ब्लैडहेड्स और व्हाइटहेड्स की परेशानी में स्किन पर छोटे-छोटे कील नजर आते हैं। स्किन के पोर्स में डेड सेल्स और ऑयल जमा होने की वजह से व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स की परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से स्किन के बड़े छिद्र या फिर सीबम बंद हो जाते हैं। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह के उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं ब्लैकहेड्स एंड व्हाइटहेड्स के बारे में यहां और क्या है इनका इलाज?
व्हाइटहेड्स क्या है?
व्हाइटहेड एक तरह से एक्ने की परेशानी होती है। यह परेशानी स्किन तब होती है, जब स्किन की कोशिकाएं, तेल और बैक्टीरिया की वजह से छिद्र में फंस जाते हैं। एक्ने कई तरह के घावों या फुंसी की वजह से हो सकते हैं। यह एक्ने की तरह स्किन के नीचे होते हैं, जो सफेद गांठ जैसा नजर आता है। इसे ही व्हाइटहेड्स कहा जाता है।
ब्लैकहेड्स क्या है?
ब्लैकहेड्स चेहरे पर दिखने वाले छोटे-छोटे दाने होते हैं। यह एक तरह से चेहरे पर छोटे मुहांसे की तरह दिखते हैं। यह चेहरे पर ऑक्सिडाइज होने के कारण होता है, जिसकी वजह से स्किन की सतह काली नजर आती है। इसकी वजह से स्किन पर ब्लैकहेड्स बन जाते हैं। अधिकतर लोगों को ब्लैकहेड्स की परेशानी नाक, माथे, ठोढी, कंधों और बांहों पर ही नजर आते हैं।
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स का क्या है इलाज?
घर पर मौजूद चीजों से आप ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की परेशानी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान से इलाज -
बेकिंग सोडा और नींबू
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की परेशानी को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी परेशानी काफी जल्द ठीक हो सकती है।
एलोवेरा जेल का करें प्रयोग
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की परेशानी को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का प्रयोग करें। रोजाना चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा। इसके लिए चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं। करीब 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें। सप्ताह में 2 बार इन नुस्खों को ट्राई करने से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की परेशानी दूर हो सकती है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
