हेल्थ

Glaucoma In Kids: बच्चों में ग्लूकोमा के लक्षण और इलाज के बारे में पाएं जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 10:28 PM IST

Glaucoma In Kids: ग्लूकोमा में आंखों के अंदर के प्रेशर के बिल्ड-अप होने के कारण आंखों को नुकसान होता है। इससे आंखों की रोशनी को भी नुकसान हो सकता है। बच्चों में यह समस्या होना सामान्य नहीं है और इसका इलाज भी संभव है, लेकिन अगर यह समस्या हो गई है जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

Image

Glaucoma In Kids: बच्चों में ग्लूकोमा के लक्षण और इलाज के बारे में पाएं जानकारी

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्लूकोमा वो कंडिशन है, जो आंखों की ऑप्टिक नर्व को डैमेज कर सकती है।
  • ग्लूकोमा से पीड़ित नवजात शिशुओं और बच्चों में वयस्कों की तुलना में लक्षण अलग हो सकते हैं।
  • सर्जरी को बच्चों के लिए सबसे अच्छा ट्रीटमेंट माना गया है।


Glaucoma In Kids: ग्लूकोमा वो कंडिशन है, जो आंखों की ऑप्टिक नर्व को डैमेज कर सकती है। समय के साथ यह परेशानी बदतर हो सकती है और अगर उपचार न कराया जाए तो विजन लॉस भी हो सकता है। ग्लूकोमा के कारण होने वाले डैमेज को अक्सर आंखों के अंदर के प्रेशर के बिल्ड-अप के साथ लिंक किया जाता है। बुजुर्गों में यह रोग अधिक सामान्य है। हालांकि, किसी भी उम्र के लोगों को यह बीमारी हो सकती है। ग्लूकोमा से पीड़ित नवजात शिशुओं और बच्चों में वयस्कों की तुलना में लक्षण अलग हो सकते हैं। नियमित आंखों की जांच से डॉक्टर जल्दी इस समस्या का जल्दी निदान संभव है। बच्चों में यह रोग होना रेयर है और अधिकतर बच्चों में इस समस्या का निदान छह महीने की उम्र से पहले हो जाता है। आइए जानें बच्चों में ग्लूकोमा के लक्षण और इलाज के बारे में।

बच्चों में ग्लूकोमा के लक्षण क्या हैं?

डॉक्टर बच्चों में इस रोग के लक्षण उनके जन्म के समय ही नोटिस कर सकते हैं। लेकिन, यह बच्चे के विकास के साथ भी विकसित हो सकते हैं। शिशुओं में इसके लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं:

  • बड़ी आंखें
  • डल और क्लॉउडी आई
  • न रोने पर भी आंखों में पानी आना
  • आंखों के सफेद हिस्से में लालिमा
  • अधिक आंखे झपकाना
बड़े बच्चों और टीन्स में इसके लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं:
  • धुंधली नजर
  • निकट दृष्टि दोष जो बदतर हो
  • सिरदर्द
ऐसा भी हो सकता है कि इसी बच्चे में इसका कोई भी लक्षण न नजर आए, ऐसे में नियमित जांच जरूरी है।

बच्चों में ग्लूकोमा का इलाज

बच्चों में ग्लूकोमा का इलाज बच्चे की उम्र, ग्लूकोमा का कारण और अन्य कई चीजों पर निर्भर करता है। यह इलाज इस तरह से संभव है:

  • अन्य प्रॉब्लम के लिए लेने वाली मेडिसिन्स में बदलाव
  • आई ड्रॉप्स या अन्य दवाईयां
  • सर्जरी जिसमें लेजर ट्रीटमेंट शामिल है
बच्चों में ग्लूकोमा होना दुर्लभ है। लेकिन, इस स्थिति में सर्जरी को बच्चों के लिए सबसे अच्छा ट्रीटमेंट माना गया है। ट्रीटमेंट के बाद डॉक्टर रोगी की आंख के प्रेशर को फिर से चेक करेंगे और अन्य टेस्ट्स की सलाह देंगे। कई बच्चों को एक से ज्यादा ट्रीटमेंट की सलाह भी दी जा सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article