हेल्थ

क्या है एवियन इन्फ्लूएंजा जो दुनियाभर में मचा रहा आतंक, यहां जानें इसके लक्षण और बचाव के सरल टिप्स

What Is Avian Influenza Bird Flu: इस वायरस के वैरियंट को कोरोना से भी कई गुणा अधिक खतरनाक माना जा रहा है। इस वायरस से पीड़ित होने वाले लोगों की मृत्यु दर काफी अधिक है। इसलिए यह बहुत ज्यादा जरूरी है कि समय रहते इसके लक्षणों को पहचान कर सही उपचार लिया जाए।

Image

What Is Avian Influenza

What Is Avian Influenza Bird Flu: दुनिया भर में एवियन इन्फ्लूएंजा को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इसके नए वैरिएंट पहले की तुलना में अधिक गंभीर और संक्रमाक हैं। पिछले कुछ समय में इसके इस वायरस से के मामलों की संख्या काफी बढ़ी है, जिसने वैश्विक स्तर पर लोगों की चिंताएं काफी बढ़ा दी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वायरस के वेरिएंट को कोरोना से भी कई गुणा अधिक खतरनाक माना जा रहा है। इस वायरस से पीड़ित होने वाले लोगों की मृत्यु दर काफी अधिक है। इसलिए यह बहुत ज्यादा जरूरी है कि समय रहते इसके लक्षणों को पहचान कर सही उपचार लिया जाए। बहुत से लोग तो अभी तक यह भी नहीं जानते हैं कि आखिर यह एवियन इन्फ्लूएंजा है क्या। चिंता न करें, इस लेख में हम आपको इसके बारे में सबकुछ बता रहे हैं।

एवियन इन्फ्लूएंजा क्या है - What Is Avian Influenza In Hindi

आपको बता दें कि एवियन इन्फ्लूएंजा कोई नई बीमारी नहीं है। यह वही पुरानी बीमारी है, जो पक्षियों में फैलती है। इसे ज्यादातर लोग बर्ड फ्लू के नाम से जानते हैं। अगर कोई व्यक्ति ऐसे पक्षी के संपर्क में आता है, जो एवियन इन्फ्लूएंजा से पीड़ित है, तो यह बीमारी व्यक्ति में भी फैल सकती है। इसके अलावा, यह संक्रामक वायरस एक से दूसरे व्यक्ति में भी आसानी से ट्रांसफर हो सकता है। हाल ही में इस वायरस के नए वैरियंट H5N1 के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिताएं काफी बढ़ा दी हैं। क्योंकि इस वायरस से पीड़ित लोगों में मृत्यु का खतरा बहुत अधिक होता है। हाल ही में यह भी खबर आई है कि इस वायरस का संक्रमण पशु आधारित दूध में भी पाया गया है। ऐसे में लोगों की खानपान को लेकर चिंताएं बढ़ गी हैं। हालांकि, इसके मामलों को समय रहते पहचानकर अगर 2 दिन के भीतर उपचार लिया जाए, तो किसी भी तरह के गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है।

बर्ड फ्लू एवियन इन्फ्लूएंजा के लक्षण - Bird Flu Avian Influenza Symptoms

  • अचानक और लगातार खांसी, गले खराब होना
  • गंभीर सिरदर्द
  • बहुत अधिक थकान महसूस होना
  • कंपकंपी, ठंड लगना और बुखार आना
  • मांसपेशियों में दर्द, शरीर में दर्द
  • नाक बहना और बंद नाक होना या नाक बहना।
  • सांस लेने में तकलीफ महसूस होना

बर्ड फ्लू एवियन इन्फ्लूएंजा से बचाव कैसे करें - How To Prevent Bird Flu Avian Influenza Tips

इस वायरस से खुद को सुरक्षित रखने के लिए आप कुछ जरूरी सावधानी बरत सकते हैं जैसे,

  • जंगली जानवर, पक्षी या पशुओं को छूते समय सावधानी बरतें।
  • बार-बार अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं।
  • दस्ताने पहनकर ही पशु-पक्षियों को हाथ लगाएं।
  • पशु आधारित फूड्स का सेवन करने से कुछ समय के लिए बचें।
  • इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं।
  • लक्षण नोटिस होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

अगर आप समय रहते इस वायरस के लक्षणों को नोटिस कर लेते हैं, तो किसी भी तरह के गंभीर नुकसान से बच सकते हैं। ऐसे में इन्हें नजरअंदाज न करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article