क्या है ये आलिया वाली खास एक्सरसाइज, जो छाती से लेकर कंधों को बना देता है लोहे जैसी, मोम की तरह गला देती है पेट की चर्बी

हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो डाली है। इस खास एक्सरसाइज को करना कोई आसान काम नहीं है। इसमें काफी एनर्जी तो लगती ही है लेकिन ये एक एक्सरसाइज पेट की मांसपेशियों से लेकर कंधों के मसल्स तक को मजबूत बना देती है। आइए जानते हैं इस खास एक्सरसाइज और इसके फायदों के बारे में।

clap push up

clap push up

छाती, पेट, ट्राइसेप्स और कंधों की मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए और सुडौल बनाने के लिए आलिया हाल ही में एक स्पेशल एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। पुशअप जैसी दिखने वाली ये एक्सरसाइज उसका एक कॉम्पलेक्स रूप है। इसका नाम है क्लैपिंग पुशअप, जो प्लायो पुशअप का एक प्रकार है। ये अपर बॉडी की मांसपेशियों को अपने अधिकतम क्षमता पर पहुंचाने के लिए किया जाता है। आलिया भट्ट के बहाने आज हम क्लैपिंग पुशअप के बारे में जानेंगे।

क्या है क्लैपिंग पुशअप

क्लैपिंग पुशअप एक बॉडीवेट एक्सरसाइज है, जो न केवल शरीर की ताकत और सहनशक्ति बढ़ाता है, बल्कि रिफ्लेक्स को भी सुधारता है। यह एक पावरफुल प्लायोमेट्रिक एक्सरसाइज है, जिसमें पुशअप के दौरान शरीर को ऊपर उछालकर हवा में ताली बजानी होती है। यह सामान्य पुशअप की तुलना में कठिन होता है और टॉप लेवल के फिटनेस प्रेमी ही इसे कर पाते हैं।

कैसे करते हैं क्लैपिंग पुशअप

क्लैपिंग पुशअप के लिए सबसे पहले एक सामान्य पुशअप पोजीशन में आ जाएं। अपने हाथों को कंधों के बराबर चौड़ाई पर रखें और शरीर सीधी रखें। पैरों को पीछे की ओर सीधा रखें और पेट की मांसपेशियों को टाइट रखें। फिर धीरे-धीरे कोहनी मोड़कर छाती को जमीन के करीब लाएं। ध्यान रखें कि इस दौरान आपकी पीठ सीधी रहे। अब अपनी छाती और बाजुओं की ताकत से जोर लगाते हुए शरीर को ऊपर की ओर धकेलें। जब शरीर हवा में हो, तब दोनों हाथों को जल्दी से ताली बजाएं और लैंडिंग के दौरान शरीर को नियंत्रित करें। हाथों को फर्श पर वापस रखें और फिर से पुशअप पोजिशन में आ जाएं। इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं, फिर धीरे-धीरे सेट्स और रेप्स की संख्या बढ़ाएं।

क्लैपिंग पुशअप करने के क्या फायदे हैं

1. अपर बॉडी की ताकत बढ़ाता है

क्लैपिंग पुशअप मुख्य रूप से छाती, कंधों और ट्राइसेप्स की मांसपेशियों को मजबूत करता है। जब आप जोर लगाकर शरीर को ऊपर उठाते हैं, तो इससे आपकी मांसपेशियों में ताकत डेवेलप होती है। यह एक्सरसाइज विशेष रूप से एथलीट्स और खिलाड़ियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह गति और प्रतिक्रिया समय को बेहतर बनाता है।

2. हृदय की सेहत में सुधार

यह व्यायाम उच्च-तीव्रता वाले वर्कआउट्स में आता है, जो आपकी हृदय गति को बढ़ाता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है। यह दिले को मजबूत करने में सहायक होता है और कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस को सुधारता है।

3. कोर को स्टेबिलिटी और मजबूती देता है

जब आप क्लैपिंग पुशअप करते हैं, तो आपका कोर सक्रिय रहता है, जिससे पेट और पीठ की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह बैलेंस और कॉर्डिनेशन को सुधारने में मदद करता है।

4. रिफ्लेक्स में सुधार

यह व्यायाम दिमाग और शरीर के बीच के कॉर्डिनेशन को बेहतर बनाता है। जब आप हवा में ताली बजाते हैं और फिर जल्दी से लैंड करते हैं, तो यह आपके रिफ्लेक्सेस और रिएक्शन टाइम को बेहतर बनाता है।

5. फैट कम करने में मददगार

क्लैपिंग पुशअप एक तेजी से की जाने वाली एक्सरसाइज है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और फैट घटाने में मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर शरीर को अधिक ऊर्जा खर्च करने में सहायक होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं, इसे पेशेवर चिकित्सकीय सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हेल्थ (Health News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

गुलशन कुमार author

पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर खुर्ज़ा शहर का रहने वाला हूं। हेल्थ, लाइफस्टाइल और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखने-पढ़ने का शौक है। Timesnowhindi.com में ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited