एक बार वजन बढ़ जाने पर इसे कम करना बहुत मुश्किल काम होता है। कुछ लोग आपको वजन कम करने के लिए खाना पीना छोड़ने तो कुछ लोग तरह तरह की एक्सरसाइज करने सलाह देते हैं। लेकिन आज हम आपको वेट लॉस का एक ऐसा शानदार फॉर्मूला बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप अपने वजन को तेजी से कम कर सकते हैं। आज हम आपको वेट लॉस का 12:3:30 फॉर्मूला बताने जा रहे हैं। जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं क्या है ये टेक्नीक और कैसे करता है वेट लॉस में हेल्प?
क्या है 12:3:30 वेट लॉस फॉर्मूला? - What is 12:3:30 Weight Loss Technique?
सोशल मीडिया स्टार और फिटनेस इंफ्लूएंसर लॉरेन गिराल्डो ने साल 2020 में एक वेट लॉस फॉर्मूले का इजाद किया था। जिसे लोग आज भी तेजी से वेट लॉस करने के लिए कारगर मानते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये फॉर्मूला और कैसे करता है काम?
- इसके लिए सबसे पहले आप अपने ट्रेडमिल को 12 डिग्री को Incline angle पर सेट कर लें।
- इसके बाद अपने ट्रेड मील की स्पीड को 3 मील/घंटा की रफ्तार पर सेट कर दें।
- इसके बाद इस ट्रेडमिल पर आपको 30 मिनट तक वॉक करनी है।
12 डिग्री का एंगल, 3 मील/घंटी की रफ्तार और 30 मिनट की वॉक ये एक शानदार कॉम्बिनेशन है, जो आपके वेट लॉस को तेजी से कम करने में कारगर होते हैं। हालांकि आपको इसके पहले 5 मिनट का वार्म अप और 5 मिनट का कूल डाउन भी कर लेना चाहिए।
