हेल्थ

शादी के बाद क्यों बढ़ने लगता है मर्दों का वजन, क्या है विवाह और मोटापे के बीच संबंध, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

क्या आपने भी महसूस किया है कि शादी के बाद पुरुषों और महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। जी हां ऐसा हम नहीं कह रहे ये बात हाल ही में हुई एक रिसर्च में सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो मोटापा की परेशानी महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में सामने आती है। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट के बारे में विस्तार से...

Image

obesity after weadding

Photo : iStock

स्लिम-ट्रिम लड़के और फिगर मेंटेन करने वाली लड़कियां शादी के बाद अक्सर अपने बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान दिखते हैं। क्या आपने महसूस किया है कि शादी के बाद पुरुषों और महिला दोनों का वजन बढ़ने लगता है। जी हां हम नहीं कह रहे ये बात एक रिसर्च में सामने आई है। पोलैंड के वारसॉ में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी की एक टीम के द्वारा की गई एक रिसर्च में इस बात का जिक्र किया है। रिपोर्ट की मानें तो शादी आपके वजन को बढ़ाने का काम कर सकती है। वहीं मोटापे की समस्या महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को घेर लेती है। आइए जानते हैं शादी और मोटापा के बीच संबंध बताने वाली इस रिपोर्ट के बारे में विस्तार से...

तेजी से बढ़ रहा मोटापा

आंकड़ों की मानें तो विकसित या ज्यादा कमाई वाले देश मोटापे में भी आगे निकल गए हैं। विश्व में मोटापा वाले लोगों की बात करें तो अमेरिका इसमें पहले स्थान पर है। साल 2021 के आंकड़ों की मानें तो अमेरिका के लगभग 42 प्रतिशत पुरुष और 46 प्रतिशत महिलाएं मोटापा से पीड़ित थीं। इस तरह आप कह सकते हैं कि मोटापे का संबंध अधिक सुविधाओं के प्रयोग से हो सकता है।

शादी और मोटापे का संबंध

शादी और मोटापा के लेकर की गई एक रिसर्च की मानें तो इस रिपोर्ट में 2405 लोगों के डाटा को शामिल किया गया था। 50 साल की औसत आयु वाले इन लोगों में आधे पुरुष और आधी महिलाएं शामिल थे। इन लोगों के वजन के आंकड़ों को इस रिपोर्ट का हिस्सा बनाया गया है। इस रिपोर्ट की मानें तो केवल 35.3% लोग सामान्य वजन वाले थे, जबकि 38.3% लोगों का वजन बढ़ा हुआ था। इसके अलावा 26.4% लोग मोटापा की समस्या से परेशान थे। वहीं शादी और वेट गेन की बात करें तो शादी महिला और पुरुष दोनों में वजन बढ़ने का लगभग बराबर कारण बनी है। शादी-शुदा के मुकाबल कुंवारे पुरुषों में मोटापा की संभावना 3.2 गुना ज्यादा सामने आई है। जबकि महिलाओं में इसके मुकाबले ये आंकड़ा काफी कम है।

शादी के बाद क्यों बढ़ता है मोटापा?

  • शादी के बाद हमारी खाने पीने की आदतों में काफी बदलाव आता है, जो वजन बढ़ने का कारण हो सकता है।
  • शादी के बाद अक्सर लोग अपनी फिजिकल एक्टिविटी को कम कर लेते हैं, जो मोटापा का कारण हो सकता है।
  • शादी के बाद कई कारणों से आपका तनाव का स्तर भी बढ़ सकता है, जो आपके वजन को बढ़ाने का कारण हो सकता है।
  • शादी के बाद आपका टेस्टोस्टेरोन लेवल भी कम हो जाता है, जो वेट गेन का एक बड़ा कारण है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article