हेल्थ

जानिए प्रेग्नेंसी के दौरान ड्राई आई की समस्या से जुड़ी पूरी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 11:40 PM IST

Dry Eyes in Pregnancy : प्रेग्नेंसी के दौरान ड्राई आई की परेशानियां कुछ महिलाओं को होती हैँ। हालांकि, यह परेशानी कुछ ही सप्ताह या फिर हार्मोन संतुलित होने के बाद ठीक हो जाती है। लेकिन अगर आपकी यह परेशानी काफी ज्यादा बढ़ने लगे तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में ड्राई आई की परेशानी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी?

Image

प्रेग्नेंसी में ड्राई आई की परेशानी

KEY HIGHLIGHTS
  • लेंस पहनने की वजह से हो सकती है प्रेग्नेंसी में ड्राई आई की समस्या
  • प्रेग्नेंसी में ड्राई आई होने पर आंखों में होती है खुजली
  • ड्राई आई की परेशानी होने पर आंखों में होता है जलन


Dry Eyes in Pregnancy : गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याएं होती हैं। इन परेशानियों में ड्राई आई की समस्या भी शामिल हैं। जी हां, प्रेग्नेंसी में ड्राई आई का परेशानी काफी कॉमन है। गर्भावस्था के दौरान ड्राई आई की परेशानी होने पर आंखें सूखी, किरकिरी होती है, जो आपके रोलर-कोस्टर हार्मोन की वजह से होती है। गर्भावस्था के दौरान इश तरह की परेशानी होने की वजह से आंखों से पानी आना और आंखों में काफी ज्यादा जलन होने की परेशानी होती है। अगर आपको भी प्रेग्नेंसी में ड्राई आई की परेशानी है तो चिंता न करें। प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोन संतुलित होने के बाद यह परेशानी खुद-ब-खुद या फिर कुछ ही सप्ताह में ठीक हो जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं प्रेग्नेंसी में ड्राई आई की समस्या के बारे में-

प्रेग्नेंसी में ड्राई आई की परेशानी के लक्षण

गर्भावस्था के दौरान ड्राई आई की समस्या होने पर महिलाओं में अलग-अलग लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, कुछ लक्षण लगभग सामान्य होते हैं। ऐसे में अगर आपको इस तरह के लक्षण नजर आए तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। आइए जानते हैं कुछ सामान्य लक्षणों के बारे में-

  • आंखों का लालपन बढ़ना
  • आंखों से पानी आना
  • आंखों में काफी ज्यादा खुजली
  • आंखों के आसापस जलन या चुभन जैसा महसूस होना।
  • आंखों में कुछ रह गया हो या फिर किरकिरापन महसूस होना। है
  • चिपचिपी पलकें या पलकों को बंद करने के बाद देरी से खुलना।
  • आई लेंस पहनने में कठिनाई
  • धुंधली दृष्टि
  • रात में कम दिखाई देना
  • थकी हुई आंखें या आंखों में काफी ज्यादा थकान महसूस होना
  • आंखों के आसपास किचड़ जमा होना, इत्यादि।
प्रेग्नेंसी के दौरान ड्राई आई की परेशानी के कारण

शरीर में हार्मोनल बदलाव की वजह से प्रेग्नेंसी में ड्राई आई की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा कुछ अन्य कारणों से प्रेग्नेंसी के दौरान ड्राई आई की समस्या हो सकती है, जैसे-

  • कॉन्टेक्ट लेंस पहनना
  • डिहाइड्रेशन
  • पंखों की हवा में ज्यादा देर तक रहना।
  • धूप में बाहर निकलना
  • ठंड या हवा में बाहर निकलना
  • पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ए युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन न करना।
  • शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी, इत्यादि।
ALCAPA सिंड्रोम क्या है? जानिए बच्चों में होने वाले इस रेयर हार्ट डिजीज के बारे में यहां

प्रेग्नेंसी में ड्राई आई की परेशानी कैसे करें दूर?

प्रेग्नेंसी में ड्राई आई की परेशानी दूर करने के लिए आप निम्न उपायों का सहारा ले सकते हैं, जैसे-

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • ताजे फल और सब्जियों के साथ संतुलित आहार को अपने डाइट में शामिल करें।
  • संपूर्ण विटामिन्स का सेवन करें।
  • शुष्क हवा से छुटकारा पाने के लिए घर पर ह्यूमिडिफायर का उपयोग करना
  • हवा को नम और ताजा रखने के लिए घर में पौधे लगाएं।
  • आंखों को धूप से प्रोटेक्ट करने के लिए घर से बाहर निकलने के दौरान काला चश्मा पहनें।
  • स्क्रीन पर बहुत देर तक काम करने से बचें।
प्रेग्नेंसी के दौरान ड्राई आई की परेशानी होने पर आप डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। बिना डॉक्टरी सलाह ले किसी भी दवा या फिर ड्रॉप्स का इस्तेमाल न करें। इससे आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article