जोड़ों के दर्द से जुड़ी समस्या लोगों में तेजी से बढ़ती जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जॉइंट पेन की समस्या का सबसे बड़ा कारण क्या है? यदि नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बढ़े हुए यूरिक एसिड के कारण आपको जोड़ों के दर्द से परेशान होना पड़ सकता है। लेकिन इसके साथ ही ये भी जानें कि क्या यूरिक एसिड का लेवल आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ गलतियों के कारण भी बढ़ सकता है। जी हां आज हम आपको लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ कमियां बताने जा रहे हैं, जिसके कारण आपके शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने लगता है। ऐसे में आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए इन आदतों को बदल लें। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
मोटापा
मोटापा बीमारियों का घर होता है, ये आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोटापा आपको हाई यूरिक एसिड का शिकार भी बना सकता है। इसलिए यूरिक एसिड के लेवल को हमेशा कंट्रोल में रखने के लिए आपको वजन भी कंट्रोल में रखना चाहिए।
अल्कोहल का इस्तेमाल
रोजाना शराब पीने के आदत आपको यूरिक एसिड का मरीज बना सकती है। इसलिए प्रयास करें कि आपका अल्कोहल इंटेक बहुत कम हो। अल्कोहल आपके यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ाने के साथ-साथ आपके लिवर के लिए भी जहर का काम करती है। इसलिए शराब का सेवन करने के पहले आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
हाई प्रोटीन डाइट
यदि आप रोजाना हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं, तो आपको शरीर मे प्यूरीन का लेवल बढ़ने लगता है। ये बढ़ा हुई प्यूरीन ही हमारे जोड़ों में यूरिक एसिड के रूप में जमा होने लगता है। यदि आप यूरिक एसिड से परेशान हैं, तो आपको डाइट से प्रोटीन से युक्त चीजें हटा देनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
