Stomach Pain: पेट का दर्द काफी सामान्य बीमारियों में से एक होता है। क्योंकि इसके कई सामान्य कारण हो सकते हैं। कई बार गैस बनने की वजह से पेट दर्द होता है। ऐसे में अक्सर लोग पेट दर्द की परेशानी को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर आपको लंबे समय से पेट दर्द की परेशानी हो रही है तो इसे नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। जी हां, पेट दर्द न सिर्फ पेट में गैस या फिर पीरियड्स की वजह से होता है, बल्कि पेट का कैंसर होने पर भी आपको पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। पेट के कैंसर को गैस्ट्रिक कैंसर के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में पेट के दर्द को नजरअंताज न करें।
कई बार लास्ट स्टेज में मरीज पहुंचता है डॉक्टर के पास
पेट में दर्द को नजरअंदाज करने की स्थिति में पेट का कैंसर काफी घातक रूप धारण कर सकता है। क्योंकि इसे समय पर पहचनना थोड़ा चुनौती पूर्ण होता है। वहीं, पेट के दर्द को लोग सामान्य समझ लेते हैं, जिसकी वजह से वे डॉक्टर से सलाह नहीं लेते हैं। ऐसे में सालों-साल बीत जाने के बाद कैंसर का खुलासा होता है। इसलिए अगर आपको पेट में दर्द हो तो इसे नजरअंदाज न करें। आइए जानते हैं पेट के कैंसर के अन्य लक्षणों के बारे में-
पेट में कैंसर के लक्षण - Symptoms of Stomach Cancer
पेट के कैंसर की स्थिति में न सिर्फ आपको पेट में दर्द होता है, बल्कि इसकी वजह से कई अन्य तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों को समय पर पहचानकर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। आइए जानते हैं कुछ लक्षणों के बारे में-
मतली-उल्टी
पेट के कैंसर के शुरुआती दिनों में आपको उल्टी और मतली जैसा महसूस हो सकता है। ऐसे में अगर आपको पेट में दर्द के साथ उल्टी और मतली जैसा महसूस हो तो इस स्थिति में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
ब्लोटिंग की समस्या
पेट में कैंसर से जूझ रहे लोगों को ब्लोटिंग की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा पेट में कैंसर होने पर आपको सीने में जलन, दर्द और चुभन जैसा भी महसूस हो सकता है। ऐसी स्थिति से अगर आप लंबे समय से जूझ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करेँ।
बिना खाए पेट भरा-भरा रहना
अगर आपको बिना खाए पेट भरा-भरा महसूस हो रहा है, तो इसका कारण पेट का कैंसर भी हो सकता है। अगर इस तरह की समस्या 1 सप्ताह से अधिक हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके। इसके अलावा मरीजों को पेट में इन्फेक्शन भी हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
