भारत आज मोटापा की नई समस्या से जूझ रहा है। वहीं बात करें शहरी इलाकों की तो यहां मोटापा लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। जिसके पीछे खानपान से लेकर लाइफस्टाइल तक कई कारण हो सकते हैं। इसके अलावा महिलाओं में तेजी से बढ़ता मोटापा एक और बड़ी समस्या बनता जा रहा है। जिसके कारण महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। महिलाओं के शरीर का वजन यदि एक बार बढ़ जाए तो इसे कम कर पाना बेहद ही मुश्किल होता है। यदि महिलाएं हमारे बताए कुछ टिप्स को अपना लेती हैं, तो अपना वजन बहुत तेजी से कम कर पाएंगी। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जो वेट लॉस में काफी काम आ सकते हैं।
महिलाओं के लिए वेट लॉस टिप्स - Weight Loss Tips For Women
रिफाइंड चीजों का सेवन न करें
ऐसे फूड आइटम जिनमें रिफाइंड मैदा, चीनी जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। उनमें फाइबर की मात्रा लगभग खत्म हो जाती है। ऐसे में यह आपके ब्लड शुगर को बढ़ाने और शरीर में फैट की मात्रा को बढ़ाने का काम करते हैं। यदि आप वेट लॉस करना चाहती हैं, तो आपको पास्ता, व्हाइट ब्रेड और मैदा जैसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
भरपूर पानी पिएं
यदि आप वजन कम करने की कोशिश करके थक चुकी हैं और तब भी आपका वजन कम नहीं हो पा रहा है, तो आपको अपना वेट इंटेक चेक करना चाहिए। जी हां कम पानी से हमारा मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। जिससे हमें वजन कम करने में काफी समस्या होती है। इसलिए आपको वेट लॉस जर्नी के दौरान 4-5 लीटर दिन भर में जरूर पीना चाहिए।
फाइबर से भरपूर डाइट लें
शरीर में फाइबर की मात्रा बेहतर होने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजें फल, सब्जी, ड्राई फ्रूट, और मोटे अनाज को शामिल करना चाहिए। दरअसल फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं। यही कारण है कि धीरे-धीरे आपका वजन कम होने लगता है।
नींद लें भरपूर
महिलाओं को अक्सर काम के बोझ के चलते नींद कम लेने की समस्या हो जाती है। जिसका असर उनके वजन पर भी देखने को मिलता है। यदि आप कम नींद लेनी हैं, तो आपके शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन का सीक्रेशन ज्यादा होता है। जिससे आप ज्यादा खाना खाते हैं और आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
