किडनी हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जिसका काम हमारे शरीर की सफाई करना है। जो हमारे शरीर की गंदगी को मूत्रमार्ग से बाहर निकालने में मदद करती है। वहीं यदि आपकी किडनी में किसी तरह की खराबी आ जाए तो इसका असर पूरी बॉडी पर दिखाई देता है। आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं, जो किडनी फेल्योर का इशारा हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...
यदि आपको सुबह-सुबह उल्टी जैसा महसूस होता है, तो आपको किडनी फंक्शन की जांच करा लेनी चाहिए। क्योंकि यह किडनी में खराबी का संकेत है।
यदि आपको सुबह-उठते ही मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन जैसा महसूस होता है, तो यह किडनी में आई खराबी का संकेत है। किडनी फेल्योर से पहले आपको बाजू और पीठ में काफी दर्द हो सकता है।
किडनी की समस्या से जुड़े लोगों को सुबह उठते ही चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि ऐसा लक्षण दिखता है, तो आपको बिना देर डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
किडनी में खराबी के कारण खून की सफाई ठीक से नहीं हो पाती है, जिससे पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है। सुबह उठते ही सूजन दिखे तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
यदि आप सुबह-सुबह अपने पेशाब में झाग देखते हैं, तो आपको इन्हें इग्नोर करने से बचना चाहिए। यह किडनी फेल्योर का एक बड़ा संकेत हो सकता है।