Ash Gourd Juice For Weight Loss In Hindi: वेट लॉस के लिए आपने अक्सर देखा होगा कि लोग डाइटिंग के लिए खाने के बजाए जूस पीना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, फलों का जूस पीना वेट लॉस का सेवन ठीक नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें फलों का सिर्फ रस और चीनी होती है, उनके जरूरी पोषक तत्व जैसे फाइबर और अन्य न्यूट्रिएंट्स गूदे के साथ निकल जाते हैं। ये कैलोरी से भरपूर होते हैं और ब्लड शुगर बढ़ाते हैं। इनका सेवन करने के बाद आपको भूख बहुत जल्दी लगती है, जिससे आप अधिक कैलोरी का सेवन करते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं, एक ऐसी सस्ती सब्जी भी है जिसका सेवन अगर आप नियमित करते हैं, तो यह तेजी से शरीर की चर्बी पिघलाने में आपकी बहुत मदद कर सकता है। शरीर की चर्बी गलाने के लिए इस सब्जी के जूस को किसी रामबाण से कम नहीं माना जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी कौन सी सब्जी है जिसका जूस वेट लॉस के लिए इतना फायदेमंद साबित हो सकता है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
वेट लॉस के लिए पिएं इस सस्ती सब्जी का जूस - Best Vegetable Juice For Weight Loss In Hindi
आपको बता दें कि जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए सफेद कद्दू का जूस बहुत लाभकारी हो सकता है। हम सभी इस सब्जी को पेठे के नाम से भी जानते हैं। इसकी मिठाई हम सभी के ज्यादातर लोगों की फेवरेट है। आपको बता दें कि पेठा एक पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है। इसमें विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह शरीर की चर्बी कम करने में यह आपकी कई तरह से मदद कर सकती है। इसका जूस पीने से शरीर की चर्बी तेजी से पिघलेगी। यह सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।
वजन घटाने के लिए पेठे के जूस के फायदे - Ash Gourd Juice Benefits For Weight Loss In Hindi
कैलोरी में कम
पेठे के जूस की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कैलोरी बहुत कम होती हैं। यह फाइबर से भरपूर होता है। यह वेट लॉस के दौरान आपकी कम कैलोरी में भूख को कंट्रोल रखता है।
शरीर करे डिटॉक्स
यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह शरीर की गंदगी को साफ करता है, जो शरीर में चर्बी के निर्माण का कारण बनती है।
डाइजेशन बेहतर बनाए
तेजी से वजन कम करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आपका पाचन स्वास्थ्य दुरुस्त हो। यह भोजन के बेहतर पाचन और अपशिष्ट को बाहर धकेलने में मदद करता है। इससे शरीर में टॉक्सिन्स पैदा नहीं होते और चर्बी भी जमा नहीं होती है।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाए
कद्दू पेठे का जूस पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर की कैलोरी बर्न करने की रफ्तार तेज हो जाती है। इससे तेजी से वेट लॉस में मदद मिलती है।
वॉटर रिटेंशन से बचाता है
लोगों के शरीर में वॉटर रिटेंशन की वजह से शरीर में सूजन हो जाती है। इससे शरीर फूला हुआ महसूस होता है। लेकिन पेठे का जूस पीने से शरीर में मौजूद अतिरिक्त पानी रिलीज हो जाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
