रात में सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। क्योंकि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हमारे न केवल बड़े बुजुर्ग बल्कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी डेली एक गिलास दूध पीने की सलाह देते हैं। बहुत से लोग सिंपल दूध पीना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग लोग दूध में इलायची, अदरक, शहद और केसर जैसी चीजों को मिलाकर पीना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको दूध में मिक्स करके ऐसा मसाला बताने जा रहे हैं, जो आपके वजन को तेजी से कम करने के लिए कारगर हो सकता है। जी हां यदि आप 1 गिलास दूध में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिक्स करके पीते हैं, तो इससे आपकी चर्बी तेजी से पिघलने लगती है। इसके अलावा भी इससे आपकी सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं।
वेट लॉस के लिए दूध में मिलाकर पिएं दालचीनी - Cinnamon Milk for Weight Loss in Hindi
रात में सोने से पहले दूध में आधा चम्मच की मात्रा में दालचीनी मिलाकर पीने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ड्रिंक आपके शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है, जिससे हमारी कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं। यही कारण है कि यह ड्रिंक वेट लॉस के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
कैसे करें तैयार?
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक गिलास दूध लेकर उसे गैस पर रख देना है।
- अब इस दूध में लगभग 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा तोड़कर डाल दे।
- इसके अलावा आप आधा चम्मच दालचीनी पाउडर भी दूध में मिक्स कर सकते हैं।
- इस दूध में कम से कम 5 मिनट तक अच्छे से उबालें।
- अब इसे छान लें और ठंडा करके पिएं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
