हेल्थ

ऑफिस में बस 5 मिनट निकाल कर करें ये 5 योगाभ्यास, शरीर के साथ-साथ दिमाग भी होगा फिट, तनाव की होगी परमानेंट छुट्टी

ऑफिस जाने वाले लोगों को लगातार काम करने और एक ही पोजीशन में बैठे रहने से तनाव, सिर दर्द और बॉडी पेन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यदि आप भी इस तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपको कुछ योगाभ्यास आज ही शुरु कर देने चाहिए। आइए जानते हैं इसे विस्तार से..

Image

yoga for office employee

Photo : iStock

आज बदलते लाइफस्टाइल जहां ऑफिस में लोगों को 9-10 घंटे तक काम करना पड़ता है। वहीं ऐसे में उनकी बैठने की पोजीशन भी बिल्कुल अच्छी नहीं रहती है। क्या आप जानते हैं कि काम के इस दबाव का असर न केवल उनके मन बल्कि शरीर पर भी भरपूर पड़ता है। ऑफिस का माहौल चाहे जितना आरामदायक बनाने की कोशिश की जाए लेकिन वर्क प्रेशर आज तेजी से बढ़ रहा है, इस बात से कोई मना नहीं कर सकता है। योग न सिर्फ आपके शरीर को फिट रखने बल्कि यह आपके मन को भी हेल्दी रखने में काफी मदद करता है। इससे आपको शारीरिक के साथ-साथ मानसिक शांति भी मिलती है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगाभ्यास बताने जा रहे है, जिन्हें करने के लिए आपको अलग से टाइम निकालने की जरूरत नहीं है बल्कि इन्हें आप ऑफिस में बैठे-बैठे आसानी से भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 योगाभ्यास जिन्हें आप आसानी से ऑफिस में कर सकते हैं।

1. स्ट्रेचिंग

ऑफिस में बैठे हुए आप शरीर को रिलैक्स करने और दिमाग को ब्रेक देने के लिए स्ट्रेचिंग का अभ्यास कर सकते हैं। यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को दुरुस्त करके मसल्स को रिलैक्स करने में आपकी मदद करता है। इससे आपको शरीर की जकड़न से भी छुटकारा मिलता है।

2. चेयर पोज

ऑफिस के तनाव और शरीर की जकड़न से छुटकारा पाने के लिए आप चेयर से 1 मिनट के लिए उठकर चेयर पोज का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आपके पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है। इससे आपको काफी रिलेक्स फील होता है। चेयर पोज को उत्कटासन नाम से भी जाना जाता है।

3. गरुड़ासन

ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए गरुड़ासन एक शानदार योगाभ्यास है। जिसके आप अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं। गरुड़ासन आपके हाथों और कंधों की मांसपेशियों में हो रहा दर्द को भी खत्म कर देता है। शारीरिक और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए यह शानदार अभ्यास है।

4. सुखासन

लंबे समय तक कुर्सी पर पैर लटका कर बैठने से आपको पैरों में तनाव महसूस हो सकता है। इसके अलावा यह आपके ब्लड प्रेशर पर भी बुरा असर डालता है, जिससे आपके दिमाग में खून का प्रवाह कम हो जाता है। इसलिए आप ऑफिस में चेयर पर कुछ देर सुखासन की स्थिति में बैठ सकते हैं। यह आपको काफी राहत देने का काम करता है।

5. ग्रीवा आसन

ऑफिस की थकान और मानसिक तनाव को कम करने के लिए आपको ग्रीवा आसन का अभ्यास करना चाहिए। कामकाज के तनाव से निजात पाने के लिए और शरीर को रिलैक्स करने के लिए आपको हर दो घंटे में अपनी गर्दन को दाएं-बाएं 8-10 बार तक घुमाना चाहिए। यह आपको काफी आराम पहुंचा सकता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article