हेल्थ

डाइट में है इस विटामिन की कमी तो जा सकती है आंखों की रोशनी, बचना है तो आजे से ही खाना शुरू कर दें ये चीजें

Vitamin Deficiency That Causes Eye Problems: ऐसे कई जरूरी विटामिन हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में कई तरह से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां जानें आंखों के लिए कुछ जरूरी विटामिन और कुछ ऐसे फूड्स बता रहे हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

Image

Important Vitamins For Eye Health

Vitamin Deficiency That Causes Eye Problems: आजकल हम देखते हैं कि आजकल छोटे-छोटे बच्चों को कम उम्र में ही चश्मे लग जाते हैं। उनकी आंखें कमजोर होने लगती हैं। इसका एक बड़ा कारण है उनका खानपान या खराब डाइट। खानपान अच्छा न होने की वजह से शरीर को वे जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जो आंखों को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आजकल के बच्चे भी जंक, प्रोसेस्ड फूड, चॉकलेट, चिप्स-नमकीन और पिज्जा बर्गर आदि अधिक खाते हैं, जिनमें पोषण न के बराबर होता है, साथ ही सेहत के लिए हानिकारक भी होते हैं। ऐसे कई जरूरी विटामिन हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में कई तरह से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके बारे में जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आंखों के लिए कुछ जरूरी विटामिन के साथ-साथ कुछ ऐसे फूड्स बता रहे हैं, जिन्हें आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आपको डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए।

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी विटामिन - Important Vitamins For Eye Health In Hindi

1. विटामिन ए

2. विटामिन बी

3. विटामिन सी

4. विटामिन ई (Vitamin E)

5. ओमेगा-3 फैटी एसिड

6. ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन

इनकी कमी से बचने और आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन

विटामिन ए की कमी से बचने के लिए गाजर, चुकंदर, शकरकंद, हरी सब्जियां आदि को डाइट में शामिल करें।

विटामिन बी के लिए आप साबुत अंडा, साबुत अनाज, नट्स और ड्राई फ्रूट्स, दूध और इससे बने उत्पाद, हरी सब्जियां, मीट, मछली, मूंगफली और दाल आदि का सेवन करें।

विटामिन सी के लिए आप आंवला, संतरा, नींबू और मौसमी आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, अमरूद, ब्रोकली, केल और काली मिर्च में भी यह पाया जाता है।

विटामिन ई नट्स, बीज, एवोकाडो और हरी सब्जियों में अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड नट्स और बीज, कुकिंग ऑयल, मूंगफली, एवोकाडो, मछली आदि में भरपूर मात्रा में होता है।

ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन हरी पत्तेदार सब्जियों में पाए जाते हैं। इसे प्राप्त करने के लिए खूब पालक, केल, कोलार्ड आदि का सेवन करें।

अगर आप भी अपनी आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आज से ही इन जरूरी विटामिन से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल कर लें। इन्हें खाने से सेहत को कई अन्य फायदे भी मिलेंगे। ये आपको कई गंभीर रोगों से बचाने और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article