Vitamin Deficiency In Vegeterian: शाकाहार बेहतर आहारशैली मानी जाती है, पर अगर सेहत की लिहाज से देखा जाए तो शाकाहारी भोजन में शरीर के लिए जरूरी कुछ पोषक तत्वों का मिलना मुश्किल होता है। जैसे कि शरीर के लिए बेहद जरूरी विटामिन B12 की पूर्ति शाकाहारी खाद्य पदार्थों से नहीं हो पाती है। जबकि इसके अभाव में शरीर कई सारे गंभीर संकेत दिखने शुरु हो जाते हैं,वहीं अगर सही समय पर विटामिन B12 की पूर्ति न हो तो इसके कारण गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। यही वजह है कि बहुत सारे लोग जानकारी के अभाव में इस विटामिन की कमी से जूझते रहते हैं और आखिर में गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।
शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन B12?
सबसे पहले तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर विटामिन B12 शरीर के लिए क्यों आवश्यक है। तो असल में यह विटामिन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के साथ ही डीएनए के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र की कोशिकाओं के पुनर्निर्माण और विकास में सहायक होता है। वहीं शरीर स्वयं विटामिन B12 का निर्माण नहीं कर पाता है, ऐसे में बाहरी आहार या सप्लीमेंट के रूप में इसका सेवन करना पड़ता है।विटामिन B12 की कमी के क्या हैं लक्षण?
विटामिन B12 का कार्य तंत्रिका तंत्र से जुड़ा हुआ है, ऐसे में इसकी कमी कई सारी शारीरिक और मानसिक समस्याओं को जन्म देती हैं जो थकान, कमजोरी, सिर में तज दर्द, चक्कर आना, त्वचा का पीला पड़ना, मानसिक उलझन, याददाश्त की समस्या के लक्षणों में परिलक्षित होते हैं। चलिए अब इन लक्षणों को जरा विस्तार में समझते हैं।1) थकान और कमजोरी
विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है, ऐसे में इसकी कमी के कारण शरीर में रेड ब्लड सेल्स यानी लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी कम होता है। वहीं लाल रक्त कोशिकाओं में कमी होने के कारण शारीरिक थकान, कमजोरी, सिर में दर्द, चक्कर आने की समस्या बढ़ती है।2) त्वचा का पीला पड़ना
विटामिन B12 की कमी से लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण कम होता है, जिससे एनीमिया की समस्या उत्पन्न होती है। जिसके कारण त्वचा पीली पड़ जाती है।3) याददाश्त में कमी होना
विटामिन B12 दिमाग और नर्वस सिस्टम को पोषण देता है, इसलिए इसमें कमी होने के कारण दिमाग और नर्वस सिस्टम सीधे तौर पर प्रभावित होता है। इसके कारण सिर दर्द से लेकर भ्रम की स्थिति और याददाश्त में कमी आने की समस्या पेश आती है, जो कि देखा जाए तो अपने आप में बेहद गंभीर समस्याएं हैं।किन चीजों के सेवन से मिलता है विटामिन B12 ?
अब बात कर लेते हैं सबसे जरूरी सवाल की, कि आखिर किन चीजों के सेवन से विटामिन B12 मिलता है? तो आपको बता दें कि विटामिन B12 ज्यादातर मांसाहारी खाद्य पदार्थों जैसे कि अंडा, मांस, मछली में मिलता है। वहीं कुछ हद तक दूध, दही जैसे डेयरी उत्पाद में भी यह पाया जाता है। लेकिन जो लोग दूध-दही का सेवन भी नहीं कर पाते हैं, उनके लिए इसकी पूर्ति शाकाहारी आहार से हो पाना मुश्किल है। ऐसे लोग विटामिन B12 की कमी से राहत के लिए इसके सप्लीमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पर ध्यान रहे कोई भी सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
