हेल्थ

मानसून में भूलकर भी न खाएं ये सब्जियां, बिना वजह बीमारियों को मिलता है खुला न्यौता

Vegetables not to eat during monsoon : बारिश के मौसम में खानपान को लेकर काफी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बरसात में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कुछ चीजों को खाने तो वहीं कुछ चीजों को न खाने की सलाह दी जाती है। आज ऐसी ही कुछ सब्जियों के बारे में हम आपको बताएंगे जो बारिश के मौसम में नहीं खानी चाहिए।

Image

Vegetables not to eat during monsoon 

गर्मी के बाद आने वाला बरसात का मौसम आपको काफी राहत दिलाने का काम करता है। लेकिन मन को अच्छा लगने वाला मानसून का मौसम आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। जी हां इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि मानसून में खानपान को लेकर भी काफी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें मानसून सीजन में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी है ये सब्जियां...

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन सेहत के लिए फायदेमंद ये सब्जियां मानसून में सेहत की दुश्मन बन जाती हैं। मानसून में पत्तेदार सब्जियों पर बैक्टीरिया, कीड़े और फफूंद का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए यदि इसे ठीक से बिना साफ किए खा लिया जाए तो फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है।

बैंगन

बैंगन का सेवन भी मानसून में न करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि बैंगन एक ऐसी सब्जी है, जिसमें बहुत आसानी से कीड़े लगते हैं, इसलिए आपको मानसून में बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको अपच, बदहजमी, पेट दर्द और फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है। इसके अलावा बैंगन में एल्कलॉइड होते हैं, जो बारिश में स्किन प्रॉब्लम की वजह बन सकते हैं।

मशरूम

मशरूम का सेवन बहुत से लोगों को काफी पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका पसंदीदा मशरूम मानसून में खाने से आपके पेट की सेहत खराब हो सकती है। जी हां मशरूम में बैक्टीरिया और फंगस का विकास काफी आसानी से होता है। इसलिए मानसून में आपको मशरूम का सेवन नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article