मोटापा एक ऐसी समस्या है जो अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मोटापा न केवल बड़े लोगों बल्कि बच्चों में भी काफी बड़ी समस्या बनता जा रहा है। बच्चों में बढ़ते वजन का कारण फास्ट फूड्स और जंक फूड्स का सेवन और कम फिजिकल एक्टिविटी है। यदि आपका बच्चा भी ओवरवेट होता जा रहा है, तो आपको उसका वजन कम करने के प्रयास करने चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे है, जो हमारे बच्चों के वजन को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
बच्चों का खानपान आज सबसे ज्यादा अनहेल्दी होता जा रहा है। क्योंकि वे जंक फूड्स, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स और शुगर से भरपूर चीजे खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपको इन चीजों की जगह बच्चों की डाइट में पोषण से भरपूर चीजें जैसे हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स, दूध और दूध से बने उत्पाद जरूर शामिल करनी चाहिए।
आजकल बच्चे अपना अधिकांश समय मोबाइल और टेलीविजन के सामने बैठे हुए गुजार देते है। जिससे उनका मेटाबॉलिज्म काफी स्लो हो जाता है। स्लो मेटाबॉलिज्म बच्चों में मोटापा बढ़ने की सबसे बड़ी वजह है। यही कारण है कि आप अपने बच्चों को आउटडोर गेम्स (फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन) खेलने के लिए प्रोत्साहित करें।
आज लोगों में तेजी से बढ़ते मोटापा की वजह नींद की कमी होना भी है। बच्चों में लगातार बढ़ता पढ़ाई का दबाव और ज्यादा स्क्रीन टाइम बच्चों की नींद में कटौती कर रहा है। जिसके कारण हमारे बच्चों में आज वजन बढ़ने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आप बच्चों को कम से 8 घंटे सोने का समय जरूर फिक्स करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।