Too Much Tea Side Effects In Hindi: सर्दियों में गर्म-गर्म चाय की चुस्की भला किसे पसंद नहीं होती? ठंड बढ़ने के साथ ही हम में से कई लोग दिनभर में 5-6 बार चाय या कॉफी पी लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यह आदत आपके जोड़ों का दर्द बढ़ा सकती है? एम्स के डॉक्टरों ने चेतावनी देते हुए बताया है कि ठंड के मौसम में ज्यादा कैफीन लेने से शरीर पर उल्टा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है।
ठंड में जॉइंट स्टिफनेस बढ़ना एक आम समस्या
एम्स के डॉक्टरों के अनुसार सर्दियों में तापमान गिरने पर मांसपेशियां और जोड़ों के टिश्यू सिकुड़ जाते हैं। इससे स्टिफनेस यानी जकड़न बढ़ती है और हल्का-सा दर्द भी ज्यादा महसूस होने लगता है। खासकर जिन लोगों को पहले से ऑस्टियोआर्थराइटिस या जॉइंट पेन की समस्या है, उन्हें ठंड में दर्द और बढ़ सकता है।
चाय से बढ़ती है डिहाइड्रेशन की दिक्कत
डॉक्टर बताते हैं कि चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन डिहाइड्रेशन बढ़ाता है। ठंड में वैसे ही लोग पानी कम पीते हैं, ऐसे में बार-बार चाय लेने से शरीर में पानी की कमी और ज्यादा हो जाती है। डिहाइड्रेशन होने पर जोड़ों में लुब्रिकेशन घटता है, जिससे दर्द और सूजन बढ़ सकती है।
कैफीन से बढ़ सकती है सूजन और असहजता
कैफीन शरीर में हल्की इंफ्लेमेशन बढ़ा सकता है, खासकर उन लोगों में जिनको पहले से जॉइंट से जुड़ी परेशानी हो। इसलिए लगातार 4-5 बार चाय पीने से दर्द तेज महसूस हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि सर्दियों में कैफीन का ओवरडोज खास ध्यान रखने वाली चीज है।
चाय बिगाड़ती है बॉडी हाइड्रेशन बैलेंस
एम्स के एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप हर थोड़ी देर में चाय पीते हैं, तो आपका हाइड्रेशन पैटर्न गड़बड़ा जाता है। कई लोग चाय पीकर पानी कम कर देते हैं, जिससे जोड़ों के आसपास मौजूद फ्लुइड का बैलेंस खराब होता है। यह भी दर्द को बढ़ाने वाले कारणों में शामिल है।
एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि सर्दियों में कैफीन कम से कम लें। दिन में 1–2 कप चाय या कॉफी से ज्यादा न लें। इसके बजाय गर्म पानी, सूप, हर्बल टी या सादा पानी पीते रहें। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और जोड़ों की जकड़न भी कम महसूस होती है।
