हेल्थ

पीरियड में कब्ज ने कर दिया नाक में दम? तो इन सरल टिप्स से पाएं इससे छुटकारा, पेंट और कमर का दर्द भी हो छूमंतर

Constipation During Periods Remedies: कब्ज की वजह से पीरियड में पेट दर्द और ऐंठन भी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में वे इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं कि आखिर इस समस्या से छुटकारा कैसे पाया जाए? अच्छी बात यह है कि पीरियड के दौरान कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से पेट की गैस और कब्ज आदि से बच सकते हैं।

Image

Constipation During Periods Remedies

Constipation During Periods Remedies: बहुत सी महिलाओं के अक्सर हम देखते हैं कि उन्हें पीरियड्स पेट और कमर में ऐंठन तो परेशान करती ही हैं, लेकिन इसके साथ-साथ बहुत सी महिलाओं को पाचन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इनमें सबसे आम समस्या जिसका ज्यादातर महिलाएं सामना करती हैं वह है कब्ज की समस्या। इसकी वजह से उन्हें पीरियड के दौरान बार-बार पेट में मरोड़ और मल त्यागने की इच्छा महसूस होती है। इसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कब्ज की वजह से उनका पेट दर्द और ऐंठन भी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में वे इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं कि आखिर इस समस्या से छुटकारा कैसे पाया जाए? अच्छी बात यह है कि पीरियड के दौरान कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से पेट की गैस और कब्ज आदि से बच सकते हैं। अगर आपको भी पीरियड्स में कब्ज की समस्या परेशान करती है, तो यहां हम आपको इससे राहत के लिए कुछ सरल टिप्स बता रहे हैं।

पीरियड के दौरान दर्द से कब्ज से राहत के लिए टिप्स - Tips To Relieve Constipation During Periods

अनहेल्दी खाने से बचें

इस दौरान क्रेविंग होने पर बहुत मीठा, नमकीन और जंक फूड्स खाने से बचें। ये कब्ज को ट्रिगर करते हैं और पीरियड के लक्षणों को गंभीर बनाते हैं।

भरपूर पानी पिएं

कोशिश करें कि पीरियड के दौरान भरपूर पानी पिएं। इससे मल त्याग की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। ये पेट की गैस और कब्ज को रोकने में मदद करता है।

हर्बल चाय पिएं

कुछ हर्बल चाय पीने से पीरियड में गैस, कब्ज और पीरियड की ऐंठन से राहत पाने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आप पुदीना, अजवाइन, धनिया, जीरा की चाय या ग्रीन टी आदि का सेवन कर सकते हैं।

फाइबर का सेवन बढ़ाएं

ऐसे फूड्स का सेवन बढ़ाएं, जिनमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। इस दौरान फल और सब्जियां अधिक खाएं। ये मल त्याग को बढ़ावा देते हैं और कब्ज की छुट्टी करते हैं।

एक्टिव रहें

कोशिश करें कि दिनभर पड़े न रहें। थोड़ा-बहुत चलते-फिरते रहें। फिजिकल एक्टिविटी करने से कब्ज से बचाव में मदद मिलती है। यह आपको पीरियड के दर्द से भी राहत देता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article