High Blood Pressure: आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। इन समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर 8 में से 1 व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन से परेशान है। ऐसे में लोग हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर करने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। इन दवाओं में से सेहत को फायदे की बजाय नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में दवाओं की बजाय नैचुरल उपायों से अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की कोशिश करें। आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए क्या करें?
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए करें ये काम
योग का करें अभ्यास
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो नियमित रूप से योग का अभ्यास करें। कई ऐसे योग हैं, जिसकी मदद से आप हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप कई तरह के आसान जैसे- बालासन, शवासन, अनुलोम-विलोम इत्यादि का अभ्यास कर सकते हैं।
आयुर्वेदिक दवाओं का करें प्रयोग
हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को कंट्रोल करने के लिए आप आयुर्वेदिक दवाओं का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप दूध में हल्दी, अश्वगंधा, शिलाजीत और च्यवनप्राश इत्यादि का सेवन करें। इन चीजों से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा घी में अश्वगंधा को मिक्स करके खाने से भी आपको लाभ मिलेगा।
लौकी का जूस पिएं
ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए लौकी का जूस काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए रोजाना 1 गिलास लौकी जूस में नींबू का रस और कुछ पुदीने की पत्तियों को डालकर पिएं। इससे आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ मिलेगा।
गुनगुना पानी
खाली पेट रोजाना 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं। इससे आप हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम कर सकते हैं। मुख्य रूप से सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीना आपके लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है।
कुछ अन्य नुस्खे
हाई ब्लड प्रेशर में आप तुलसी की पत्तियां, करेले का जूस, गिलोय का जूस, लौकी की पत्तियां जैसे नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। वहीं, अगर आपकी स्थिति अधिक बिगड़ रही है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
