हेल्थ

टाइम्स नेटवर्क इंडिया हेल्थ अवार्ड्स 2024 में हेल्थकेयर इनोवेशन में अग्रणी लोगों का किया गया सम्मान

Times Network India Health Awards 2024: टाइम्स नेटवर्क इंडिया हेल्थ अवार्ड्स 2024 में एआई प्रगति, वैल्यू-बेस्ड केयर और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए हेल्थकेयर उद्योग में उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। इस कार्यक्रम में Healthandme.com को भी लॉन्च किया गया। यह एक नया डिजिटल हेल्थ पोर्टल है जो व्यापक स्वास्थ्य जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित है।

Image

Times Network India Health Awards 2024

Times Network India Health Awards 2024: 3 अगस्त को नई दिल्ली में टाइम्स नेटवर्क इंडिया हेल्थ अवार्ड्स 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय हेल्थकेयर इंडस्ट्री में सर्वोत्तम योगदान और इनोवेशन को सम्मानित किया गया। प्रतिष्ठित कार्यक्रम में हेल्थकेयर के भविष्य को बेहतर बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वैल्यू-बेस्ड केयर के साथ बेहतर पहुंच और सामर्थ्य के लिए टेक्नोलॉजी को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

अपने उद्घाटन भाषण में टाइम्स नेटवर्क डिजिटल के प्रेसिडेंट और सीओओ रोहित चड्ढा ने हेल्थेकेयर में टेक्नोलॉजी की परिवर्तनकारी शक्ति और एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें लचीलेपन और तैयारियों की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।

अवार्ड फंक्शन में देश भर के स्वास्थ्य सेवा संगठनों और पेशेवरों द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति और योगदान का जश्न मनाया गया। साथ ही, कार्यक्रम में विभिन्न कैटेगरी में 50 पुरस्कार भी दिए गए।

हेल्थ अवार्ड्स में टाइम्स नेटवर्क की नई डिजिटल शाखा, Healthandme.com की लॉन्चिंग भी हुई। बीसीसीएल की इस नई वेबसाइट का लक्ष्य स्वास्थ्य संबंधी हर चीज पर विश्वसनीय, आकर्षक और समझने में आसान सामग्री एक ही स्थान पर प्रदान करना है। यह प्लेटफॉर्म डॉक्टर, हेल्थ केयर प्रोफेशनल, पोषण विशेषज्ञों, फिटनेस ट्रेनर और मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट के सहयोग से विकसित किया गया है, जो यह सुनिश्चित करता है कि यहां पर मिलने वाली जानकारी सटीक के साथ व्यावहारिक भी है।

रोहित ने चड्ढा वेबसाइट के लॉन्च के दौरान कहा, "Healthandme.com को विश्वसनीय और नवीनतम स्वास्थ्य देखभाल जानकारी चाहने वाले प्रत्येक भारतीय के लिए उनकी फेवरेट डेस्टिनेशन बनने के लिए डिजाइन किया गया है।"

कार्यक्रम के इस यादगार सेगमेंट में अभिनेता और फिटनेस आइकन, मिलिंद सोमन शामिल थे। उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने के लिए फिटनेस टिप्स भी शेयर की। अभिनेता ने नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वस्थ शरीर के निर्माण पर काम करने के लिए लगातार दो स्वास्थ्य जांचों के बीच कितना गैप होना चाहिए, इस पर ध्यान केंद्रित किया।

शाम को हेल्थकेयर कम्युनिटी के बड़े लोग और इनोवेटर्स ने भारतीय स्वास्थ्य सेवा के भविष्य, तकनीक के बेहतरीन उपयोग के साथ स्वास्थ्य सेवा को टिकाऊ बनाने, बेहतर पहुंच और सामर्थ्य के लिए तकनीक को अपनाने पर चर्चा की। उन्होंने बुनियादी ढांचे की कमी की चुनौतियों और एक मजबूत वैल्यू-बेस्ड देखभाल मॉडल की आवश्यकता को संबोधित किया।

अवॉर्ड फंक्शन में किसने क्या जीता यहां उनके नाम और कैटेगरी बताई गई है

1. ऑल इंडिया बेस्ट मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स ग्रुप, अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप, श्री मधु शशिधर - अध्यक्ष और सीईओ - अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप

2. ऑल इंडिया बेस्ट वैरिकोज वेन्स हॉस्पिटल, एवीआईएस हॉस्पिटल्स, डॉ. राजा वी कोपाला - मैनेजिंग डायरेक्टर और वरिष्ठ वैरिकोज वेन्स विशेषज्ञ

3. ऑल इंडिया बेस्ट मल्टी-स्पेशलिटी कैंसर केयर, अपोलो कैंसर सेंटर, सुश्री मानसी राजपूत - एवीपी - अपोलो अस्पताल

4. ऑल इंडिया बेस्ट सिंगल स्पेशलिटी कैंसर हॉस्पिटल, एचसीजी - हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड, डॉ. सचिन त्रिवेदी - निदेशक मेडिकल ऑन्कोलॉजी; डॉ. त्रिनंजन बसु - एचओडी रेडिएशन ऑन्कोलॉजी; श्री निखिल कुलकर्णी - सीनयन मैनेजर कॉर्प मार्केटिंग

5. ऑल इंडिया बेस्ट लिवर ट्रांसप्लांटेशन हॉस्पिटल, डॉ. रिले इंस्टीट्यूट एंड मेडिकल सेंटर, डॉ. इलानकुमारन - सीईओ

6. ऑल इंडिया बेस्ट इन पीडियाट्रिक एंड चाइल्ड केयर, अपोलो चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल नेटवर्क, डॉ. करण ठाकुर - उपाध्यक्ष

7. ऑल इंडिया बेस्ट टेक्नोलॉजी एडवांस्ड ऑन्कोलॉजी सेंटर, ओमेगा हॉस्पिटल्स, चौधरी. हरगोविंद - अध्यक्ष - ओमेगा हॉस्पिटल ग्रुप

8. ऑल इंडिया बेस्ट डायबिटीज केयर सेंटर, डॉ. मोहन डायबिटीज स्पेशलिटीज सेंटर, श्री सरवनन रमन - चीफ मार्केटिंग ऑफिसर विपणन अधिकारी

9. लीडटरशिप इन कम्युनिटी कैंसर केयर (पश्चिम), मुंबई ओन्कोकेयर सेंटर, डॉ. मंगेश मेखा और डॉ. अभिषेक काकरू - कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट

10.ऑल इंडिया बेस्ट इन पेन मैनेजमेंट, इंडो ब्रिटिश एडवांस्ड पेन क्लिनिक, डॉ. विजय भास्कर - संस्थापक और निदेशक

11. एक्सिलेंस इन कार्डियोलॉजी, डॉ. वनिता अरोड़ा, सीनियर कंसल्टेंट कार्डियोलॉजी - अपोलो हॉस्पिटल्स (दिल्ली)

12. एक्सिलेंस इन डेंटल इम्प्लांट्स (हैदराबाद), डॉ. वेंकट रत्न नाग, मैनेजिंग डायरेक्टर - द डेंटल स्पेशलिस्ट्स

13. पश्चिमी भारत में बेस्ट लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर, सह्याद्री अस्पताल, डॉ. सुनील राव-ग्रुप सीओओ; डॉ. मनीष पाठक, ट्रांसप्लांट एनेस्थेटिस्ट

14. लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, डॉ. अरविंद लाल, (माननीय) ब्रिगेडियर डॉ. अरविंद लाल, पद्म श्री, कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ. लाल पैथलैब्स लिमिटेड

15. एक्सिलेंस इन कार्डियोलॉजी, डॉ. साई सतीश, सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, अपोलो हॉस्पिटल्स (चेन्नई)

16. एक्सिलेंस इन गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, डॉ. महेश गोयनका - अपोलो हॉस्पिटल्स (कोलकाता), गैस्ट्रोएंटरोलॉजी / जीआई विभाग के निदेशक और प्रमुख - अपोलो हॉस्पिटल्स (कोलकाता)

17. राइजिंग वॉइस इन डर्मेटोलॉजी, डॉ. अलेक्या सिंगापुर, संस्थापक और मुख्य त्वचा विशेषज्ञ - द स्किन सेंस

18. एक्सिलेंस इन न्यूरोसर्जरी, डॉ. गौरव त्यागी, वरिष्ठ सलाहकार - अपोलो अस्पताल (दिल्ली)

19. एक्सिलेंस इन इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी (हैदराबाद), डॉ. जे शिव कुमार, कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख

20. एक्सिलेंस इन ओटोलॉजी एंड मिडल ईयर इम्प्लांट (हैदराबाद), डॉ. जसविंदर सिंह सलूजा, सीनियर कंसल्टेंट ईएनटी विभाग

21. भारत हेल्थ-टेक एआई इनोवेशन, डोज़ी, गौरव परचानी, सह-संस्थापक और सीटीओ, डोज़ी

22. ऑल इंडिया एक्सिलेंस इन रोबोटिक सर्जरी इन गायनीकोनोलॉजी, डॉ रूमा सिन्हा, मुख्य स्त्री रोग विशेषज्ञ और क्लिनिकल लीड-गायनीकोलोजी रोबोटिक सर्जरी

23. मोस्ट वैल्यूएबल हेल्थ टेक कंपनी, ह्यूमन फ्रैक्टल, एआई, श्री राजशेखर पुल्लाभाटला

24. ऑल इंडिया एक्सिलेंस इन ऑर्गन इम्प्लांट, एमजीएम हेल्थकेयर, चेन्नई

25. एक्सलिंस इन इंटरनल मेडिसिन एंड म्यूजिक थैरपी (हैदराबाद), डॉ. जगन्नामी श्रीकांत, वरिष्ठ सलाहकार और अकादमिक प्रमुख

26. एक्सिलेंस इन नियोनेटोलॉजी (उत्तरी क्षेत्र), डॉ. अवनीत कौर, सीनियर नियोनोटोलॉजिस्ट और निदेशक - नियोनोटोलॉजी विभाग, अपोलो क्रैडल (नई दिल्ली)

27. एक्सिलेंस इन ईएनटी (हैदराबाद), डॉ. ई सी विनय कुमार, ईएनटी विभाग के प्रमुख - अपोलो हेल्थ सिटी

28. एक्सिलेंस इन हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी, डॉ. बालावर्धन रेड्डी आर, सीनियर कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स

29. एक्सिलेंस इन फर्स्ट एड एंड प्रिवेंटिव पीडियाट्रिक, डॉ. शिवराजिनी संतोष, बाल रोग विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता, मैग्ना सेंटर

30. बेस्ट सिंगल स्पेशलिस्ट लिटी कैंसर हॉस्पिटल (वेस्ट), एसीआई - कंबाला हिल हॉस्पिटल, डॉ. राहुल बाजपेयी - ग्रुप सीईओ और निदेशक

31. एक्सिलेंस इन ब्रेस्ट सर्जरी, डॉ. गीता कदयप्रथ, सीनियर कंसल्टेंट अपोलो कैंसर सेंटर (दिल्ली)

32. एक्सिलेंस इन न्यूरोलॉजी, डॉ. सी. राजेश रेड्डी, अपोलो हेल्थ सिटी (हैदराबाद)

33. एक्सिलेंस इन न्यूरोसर्जरी, डॉ. आलोक रंजन, अपोलो हेल्थ सिटी (हैदराबाद)

34. ऑल इंडिया बेस्ट इमर्जिंग न्यूरोलॉजी हॉस्पिटल, एमजीएम हेल्थकेयर, चेन्नई, डॉ. आकांक्षा चांडक - हेड डॉक्टर

35. ऑल इंडिया बेस्ट डेंटल क्लिनिक चेन, डेंटज़ डेंटल, चेयरमैन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल मेडिसिन, रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन

36. एक्सिलेंस इन इंटरनल मेडिसिन, रेसपिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन, डॉ. रणदीप गुलेरिया, सीनियर कंसल्टेंट - अपोलो अस्पताल (दिल्ली)

37. एक्सिलेंस इन कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, डॉ. निरंजन हिरेमठ, सीनियर कंसल्टेंट - अपोलो अस्पताल (चेन्नई)

38. एक्सिलेंस इन न्यूरोसर्जरी, डॉ. श्रीनिवासन परमशिवम, सीनियर कंसल्टेंट - अपोलो अस्पताल (चेन्नई)

39. एक्सिलेंस इन ऑर्थोपेडिक मैनुअल थेरेपी प्रैक्टिशनर एंड ऑस्टियोपैथ (चेन्नई), डॉ. बालाकुमारन, मैनेजिंग डायरेक्टर - कृष्णा हेल्थ सेंटर

40. कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी में उत्कृष्टता, डॉ. सात्यकी पी नामबाला, हेड कार्डियक सर्जरी यूनिट - अपोलो हॉस्पिटल्स (बेंगलुरु)

41. एक्सिलेंस इन डायबिटिक फुट स्पेशलिस्ट एंड पीडियाट्रिक सर्जन (चेन्नई), डॉ. प्रेम कुमार, एमडी, चेन्नई डायबिटिक फुट केयर

42. एक्सिलेंस इन वेरिकोज वेन्स ट्रीटमेंट, डॉ. राजा वी कोपाला, प्रबंध निदेशक और वरिष्ठ वैरिकोज वेन्स विशेषज्ञ - एवीआईएस अस्पताल

43. एक्सिलेंस इन फर्टिलिटी केयर (मुंबई), डॉ. रोहन पालशेतकर, यूनिट प्रमुख, डीवाई पाटिल फर्टिलिटी सेंटर, ब्लूम आईवीएफ

44. मोस्ट प्रोमिसिंग कंपनी इन फार्मा - एसएमई, राधे मेडटेक प्राइवेट लिमिटेड

45. बेस्ट ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल (चेन्नई), एमजीएम हेल्थकेयर, चेन्नई

46. पायनीर इन हेल्थकेयर एआई, एल्सेवियर, श्री शंकर कौल, एमडी, एल्सेवियर - हेल्थ सॉल्यूशंस इंडिया

47. एक्सिलेंस इन कार्डियक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी एंड पेसिंग (हैदराबाद), डॉ. सौमेन देवीदत्त, सीनियर कंसल्टेंट कार्डियोलॉजी

48. ऑल इंडिया स्पेशलिस्ट इन रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, डॉ. ए वी गुरवा रेड्डी, प्रबंध निदेशक और मुख्य जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन - KIMS सनशाइन हॉस्पिटल्स

49. एक्सिलेंस इन ट्राइकोलॉजी (मुंबई), डॉ. सुति खरे शुक्ला, संस्थापक और मुख्य त्वचा विशेषज्ञ, एसकेएस एलिमेंट्स ऑफ एस्थेटिक्स और डॉ. अक्षत शुक्ला

50. बेस्ट फर्टिलिटी फार्मा कंपनी, समर्थ लाइफसाइंसेज, समर्थ लाइफसाइंसेज टीम

51. एक्सिलेंस इन फर्टिलिटी केयर (दिल्ली), डॉ. सुयशा खानिजाओ, ओबीजीवाईएन, इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ

52. एक्सिलेंस इन इंटीग्रेटिव मेडिसिन (हैदराबाद), डॉ. प्रवीण के.सक्सेना, मैनेजिंग डायरेक्टर - डॉ.सक्सेना इंटीग्रेटिव मेडिसिन

53. बेस्ट हेल्थ टेक सॉल्यूशन, Fedo.AI, प्रशांत मदावना, सह-संस्थापक और सीईओ, FEDO

54. एक्सिलेंस इन नेफ्रोलॉजी (हैदराबाद), डॉ. अश्विनी कुमार पाणिग्रही, सीनियर कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजी

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article