Throat Cancer: कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें आपके शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ती है, जिसके परिणाम स्वरूप ये कोशिकाएं एक समूह का निर्माण करती हैं, जो धीरे-धीरे ट्मूयर का रूप धारण कर लेती हैं। कैंसर शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है। शरीर के जिस अंग में कैंसर की शुरुआत होती है, उसे उसी नाम के कैंसर से जाना जाता है। गले का कैंसर भी गले के आसपास होने वाले कैंसर है। यह कैंसर स्वरयंत्र (वॉइस बॉक्स), टॉन्सिल्स, मुखर की डोरियों से शुरू होता है। कुछ लोगों में थ्रोट कैंसर की शुरुआत थायराइड ग्रैंड से भी शुरू होती है। गले का कैंसर अधिकतर मामलों में गले के अंतरुनी परत के फ्लैट कोशिकाओं में देखा जाता है। आइए जानते हैं गले के कैंसर के प्रमुख लक्षण क्या हैं?
गले के कैंसर का प्रकार
- ओरोफेरीन्जियल कैंसर
- नासोफेरींजल कैंसर
- ग्लॉटिक कैंसर
- सबग्लोटिक कैंसर
- सुप्राग्लॉटिक कैंसर
- हाइपोफेरीन्जियल कैंसर (लैरींगोफैरेनजीज कैंसर)
गले के कैंसर की स्थिति में कई बार गले के आसपास चुभन जैसा महसूस होता है। कई लोग इस लक्षण को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इस तरह के लक्षणों को आपको लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह गंभीर बीमारी का रूप धारण कर सकती है। इसके अलावा गले के कैंसर के कई अन्य लक्षण हैं, जैसे-
- गले में दर्द रहना
- सांस फूलना
- लंबे समय तक खूसी खांसी होना
- खांसी के साथ खून आना
- गर्दन या गले में गांठ मौजूद होना
- गले में खराश और खांसी होना
- आवाज में परिवर्तन जैसे कर्कशता
- निगलने में कठिनाई महसूस होना
- गले में बेचैनी महसूस होना
- बिना वजह तेजी से वजन घटना
किन कारणों से हो सकता है गले का कैंसर?
गले के कैंसर की परेशानी उन लोगों को अधिक होती है, जो तंबाकू का अधिक सेवन करते हैं। अगर आप लंबे समय से तंबाकू चबा रहे हैं या फिर धूम्रपान का सेवन कर रहे हैं, तो इससे गले के कैंसर की संभावना बढ़ सकती है। इसके अलावा कुछ अन्य स्थितियों में गले में कैंसर हो सकता है, जैसे-
- परिवार के इतिहास
- अनहेल्दी डाइट
- खराब लाइफस्टाइल इत्यादि।
- गले का कैंसर एक गंभीर बीमारी हो सकती है। ऐसे में अगर आपको गले के आसपास किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर सलाह लें। ताकि गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सके।
