हेल्थ

ये पहाड़ी फल करता है वजन और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल, रोज खाने से चेहरे पर भी आता है गजब का ग्लो

Fruit For Weight Loss: खुबानी की गुठली के अंदर बादाम जैसा बीज पाया जाता है, जिसे खाने के अपने फायदे हैं। इस फल में 6 से ज्यादा मिनरल्स के साथ ही कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन पाए जाते हैं, वहीं इसमें भारी मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है।

Image

This Rare Fruit From Mountains Is Beneficial To Control Weight And Cholesterol

Fruit For Weight Loss: खुबानी एक बीज वाला फल है जिसे एप्रीकॉट के नाम से भी जाना जाता है। खुबानी पीले-नारंगी रंग के होते हैं और इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। खुबानी को कच्चा या सूखे मेवे दोनों ही तरह से खाया जा सकता है। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जैसे विटामिन ए, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन सी और पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस और फाइबर जो पाचन स्वास्थ्य का ख्याल रखता है। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करके दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। खांसी से लेकर गठिया जैसी बीमारियों में बहुत असरकारी है खुबानी का सेवन। खुबानी को प्रोटीन की पूर्ति के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रोटीन शरीर को हेल्दी रखने और मसल्स बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। खुबानी लीवर को अंदर से साफ करके लीवर को हेल्दी रखने में मददगार है। इतना ही नहीं खुबानी को वजन घटाने के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं खुबानी से मिलने वाले फायदों के बारे में-

1) कब्ज से छुटकारा

पेट के स्वास्थ्य और कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार है खुबानी। खुबानी में फाइबर की मात्रा खूब होती है जो पाचन को बेहतर करने में मदद कर सकता है। क्योंकि फाइबर आपके शरीर में एक ऐसे रस का उत्पादन करता है, जिससे पाचन में मदद मिल सकती है।

2) वजन करता है कम

खुबानी के सेवन से वजन को ही नहीं बल्कि कमजोर मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट किया जा सकता है। वजन घटाना चाहते हैं तो डाइट में खुबानी को शामिल कर सकते हैं। ये वजन को घटाने में मददगार हो सकता है।

3) हड्डियों की मजबूती

खुबानी में कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके सेवन से अर्थराइटिस के दर्द को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

4) दिल का रखता है ख्याल

खुबानी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो हार्ट को हेल्दी रखने का काम करते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल के लेबल को भी कम करने में मदद कर सकते हैं।

5) इम्यूनिटी बूस्टर

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए खुबानी को डाइट में शामिल करें। खुबानी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को जरूरी विटामिन देते हैं। ये इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं।
TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article