किडनी स्टोन की समस्या से आज बहुत से लोग जूझ रहे हैं, जिसके इलाज के लिए अक्सर सर्जरी कराने की सलाह ही दी जाती है। इसके साथ ही किडनी स्टोन होने पर आपको भयंकर दर्द का सामना भी करना पड़ सकता है। शरीर में बनने वाले खनिज और एसिड साल्ट आपस में चिपक कर छोटे-छोटे पत्थरों का रूप ले लेते हैं। जो हमारी किडनी में जमा हो जाते हैं। जिन्हें किडनी स्टोन के नाम से जाना जाता है। किडनी स्टोन से छुटकारा दिलाने में खानपान की आदतें काफी अहम रोल निभाती हैं। आज हम आपको 4 ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी किडनी स्टोन की समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वह सब्जियां?
किडनी स्टोन बनाने वाली सब्जियां - Vegetables that Cause Kidney Stones in Hindi
1. पालक
पालक में ऑक्सेल्ट्स की मात्रा बहुतायत में पाई जाती है, जो हमारे शरीर में किडनी स्टोन का कारण बन सकती है। यदि आप किडनी स्टोन होने पर पालक का सेवन करते हैं, तो आपको इससे किडनी स्टोन की समस्या बढ़ सकती है।2. बैंगन
बैंगन में भी ऑक्सलेट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए यह पथरी के बनने की वजह बन सकता है। यदि आप पथरी की समस्या से परेशान हैं, तो आपको बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए।
3. टमाटर
टमाटर में ऑक्सलेट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है, हालांकि यह आपके किडनी स्टोन को बहुत अधिक नहीं बढ़ाता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से यह आपकी किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा सकते हैं।4. बीन्स
विभिन्न प्रकार के बीन्स जैसे राजमा, चने और मूँग आपकी किडनी स्टोन को बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। लंबे समय तक यदि आप बीन्स का सेवन करते हैं, तो आपको गुर्दे की पथरी की समस्या बढ़ सकती है।डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
