बढ़ता हुआ ब्लड प्रेशर आज लोगों के बीच बढ़ती आम समस्या बनता जा रहा है। इसे पहले बड़े बुजुर्गों की बीमारी कहा जाता था, लेकिन आज ये रोग नौजवानों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे आपकी लाइफस्टाइल की कुछ गलतियां भी मुख्य रूप से जिम्मेदार होती हैं। हाई ब्लड प्रेशर आपके हार्ट को काफी नुकसान पहुंचाता है। जिससे भविष्य में हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या भी पैदा हो सकती है। आइए जानते हैं इसके पीछे की कुछ लाइफस्टाइल मिस्टेक्स के बारे में...
वर्कआउट न करना
रक्तचाप को कम करने के लिए, नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। शारीरिक गतिविधि की कमी होने पर हमारे शरीर में एड्रेनालाईन और नॉरपेनेफ्रिन जैसे हार्मोन बनते हैं। ये हार्मोन हमारे दिल की धड़कन को बढ़ाने का काम करते हैं। जो आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है।
ज्यादा नमक का सेवन करना
ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, क्योंकि इससे शरीर में पानी का बैलेंस खराब होने लगता है। ये आपकी रक्त वाहिकाओं पर अतिरिक्त दबाव बनाता है और ब्लड प्रेशर के बढ़ने की वजह बन जाता है। यही कारण है कि हाई ब्लड प्रेशर के लोगों में सोडियम वाला नमक न खाने की सलाह दी जाती है।
बहुत अधिक तनाव लेना
आज तेजी से बदलती लाइफस्टाइल में काम के दबाव के चलते ज्यादातर लोग तनाव का शिकार हो जाते हैं। तनाव बढ़ने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। जिसमें काम और पढ़ाई लिखाई दोनों ही हो सकते हैं। यदि आप हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं तो आपको अपने तनाव को कम करने का प्रयास करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
