हेल्थ

शरीर का घटा प्लेटलेट बढ़ाने में बेहद कारगर है इन चार पत्तियों का रस, डेंगू, मलेरिया के मरीज आज ही करें सेवन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 21, 2023, 03:59 PM IST

देश भर में डेंगू, मलेरिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। डेंगू बुखार में शरीर में प्लेटलेट्स काउंट काफी तेजी से कम होता है। इसलिए सही समय पर इसका इलाज कराना बेहद जरूरी होता है। आपने अक्सर डॉक्टरों को देखा होगा कि वो सबसे पहले डेंगू बुखार वाले मरीजों का प्लेटलेट्स काउंट चेक करते हैं ताकि मरीजों का सही समय पर इलाज किया जा सके और सही दवा देकर उनका प्लेटलेट काउंट बढ़ाया जा सके।

Image

how to increase platelets count

How to increase Platelets Count: देश भर में डेंगू, मलेरिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। डेंगू बुखार में शरीर में प्लेटलेट्स काउंट काफी तेजी से कम होता है। इसलिए सही समय पर इसका इलाज कराना बेहद जरूरी होता है। आपने अक्सर डॉक्टरों को देखा होगा कि वो सबसे पहले डेंगू बुखार वाले मरीजों का प्लेटलेट्स काउंट चेक करते हैं ताकि मरीजों का सही समय पर इलाज किया जा सके और सही दवा देकर उनका प्लेटलेट काउंट बढ़ाया जा सके। लेकिन क्या आपको मालूम है घर पर भी प्लेटलेट काउंट को बढ़ाया जा सकता है। डेंगू फीवर से पीड़ित मरीज रोजाना इन चार पत्तियों के रस का सेवन कर प्लेटलेट काउट बढ़ा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन पत्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद मिलती है।

प्लेटलेट्स काउंट कैसे बढ़ाएं - How to increase platelet count

पपीते के पत्ते का रस

अगर कोई व्यक्ति डेंगू बुखार से पीड़ित है तो उसे तुरंत पपीते के पत्ते का रस दें। ये प्लेटलेट काउंट को तेजी से बढ़ाता है और डेंगू बुखार से रिकवरी में मददगार साबित होता है। इसमें कायमोपापिन और पापेन जैसे एंजाइम पाए जाते हैं जो प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

तुलसी

तुलसी की पत्तियों का रस भी प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो डेंगू के लक्षणों को कम करने में सहायक साबित होते हैं। इसके लिए एक कप पानी में तुलसी की पत्तियों को काली मिर्च डालकर उबाल लें और फिर इसे ठंडा करके इसका सेवन करें।

मेथी की पत्ती

मेथी की पत्ती का सेवन करने से भी प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके लिए मेथी के पत्तों को पानी में उबालकर पिएं। मेथी के पत्तों में सेलेनियम, मैंग्नीज, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

गिलोय के पत्ते

गिलोय के पत्तों का इस्तेमाल भी प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके लिए गिलोय के पत्ते को पानी में उबालकर पिएं। एक से दो बार पीने से आपके प्लेटलेट्स काउंट बढ़ जाएगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article