हेल्थ

हार्ड वर्कआउट छोड़ शुरु करें इतनी देर वॉक, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे, हेल्थ देख चौंक जाएंगे लोग

वर्कआउट करना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप हैवी वर्कआउट की जगह यदि डेली वॉक करते हैं, तो भी आपकी सेहत को काफी फायदा पहुंच सकता है। जी हां आइए जानते हैं कितनी देर वॉक करने से आपकी सेहत एकदम फिट रह सकती है।

Image

walk benefits

Photo : iStock

जिम जाकर वर्कआउट करने वाले लोगों को ट्रेनर अक्सर हैवी वर्कआउट करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंपल सी एक्सरसाइज यानी पैदल चलना भी आपकी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। जी हां यदि आप सही समय और सही तरीके से वॉक को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लेते हैं, तो आपकी सेहत को कई चौंकाने वाले फायदे हो सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको अपनी स्पीड और टाइम का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं वॉक करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में...

चलने के फायदे

चलना यानी वॉक एक साधारण लेकिन प्रभावी व्यायाम है, जो हमारी वेट लॉस से लेकर हार्ट हेल्थ को दुरुस्त करने तक कई तरह से मदद करता है। डेली वॉक करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। यदि आप सही तरीके से वॉक करते हैं तो ये हैवी एक्सरसाइज जैसे ही फायदेमंद हो सकता है।

मांसपेशियां होंगी मजबूत

रोजाना 40 मिनट की वॉक करने से आपकी मसल्स काफी मजबूत हो जाती है। भले ही जिम ट्रेनर वॉक को मसल्स के लिए बहुत अच्छा न मानते हों लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये हमारे शरीर की सभी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।

मेंटल हेल्थ दुरुस्त

वॉक करना न सिर्फ हमारी फिजिकल हेल्थ बल्कि हमारी मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। रोजाना 10-15 मिनट की वॉक आपके शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन के स्तर को कम करता है। जिससे आपका मूड बेहतर होता है। यदि आप अपनी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आपको रोजाना कम से कम 20 मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article