हेल्थ

डायबिटीज बन रहा चिंता का सबब, तो इन चीजों के साथ करें दिन की शुरुआत, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

Diabetes Controlling tips: डायबिटीज इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। इस समस्या से काफी लोग परेशान हैं। दिन प्रतिदिन डायबिटीज के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की वजह से यह बीमारी होती है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए आपने अक्सर डायबिटीज के मरीजों को अपने खान पान का बेहद खास ध्यान रखते देखा होगा। डायबिटीज को खान पान में सुधार कर के ही कंट्रोल किया जा सकता है।

Image

Diabetes Controlling tips

Diabetes Controlling tips: डायबिटीज इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। इस समस्या से काफी लोग परेशान हैं। दिन प्रतिदिन डायबिटीज के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की वजह से यह बीमारी होती है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए आपने अक्सर डायबिटीज के मरीजों को अपने खान पान का बेहद खास ध्यान रखते देखा होगा। डायबिटीज को खान पान में सुधार कर के ही कंट्रोल किया जा सकता है। दवा, सही डाइट और एक्सरसाइज के जरिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना आसान है। लेकिन घर में कुछ ऐसी चीजें भी उपलब्ध है जिसका सेवन कर आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में जानिए वो क्या चीजें हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इन चीजों के साथ करें दिन की शुरुआत

दालीचीनी

डायबिटीज के मरीजों के लिए दालचीनी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

तुलसी

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में तुलसी भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में दो-चार तुलसी के पत्ते को मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से जल्द आराम मिलेगा।

ग्रीन टी

ग्रीन टी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पॉलीफिनॉल पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक है। ऐसे में दिन में दो बार इसका सेवन कर आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

बेसन के पराठे

बेसन के पराठे का सेवन कर भी आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक साबित होता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article