हेल्थ

सुबह उठते ही गले में होती है खराश और खिचखिच? तो आजमाएं ये नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

Health Tips: इस बदलते मैसम में कई लोग सुबह उठने पर गले में खराश और खिचखिच जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अगर आप को सोकर उठते ही ऐसी दिक्कत होने लगती है तो ऐसे में आप यहां दिए कुछ घरेलू उपाय से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

how to treat morning sore throat home remedies in hindi

Health Tips: इन दिनों मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। दिन में कड़ाके की धूप रहती है और रात होते ही ठंड लगने लगती है। मौसम बदलने की वजह से लोग अक्सर मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। वहीं, कई लोग सुबह उठने पर सर्दी, ज़ुकाम, गले में खराश और खिचखिच का सामना करते हैं। हालांकि, गले में खराश की कई वजह हो सकती हैं जैसे- कई बार ज्यादा ठंडा पानी पीने से तो कई बार गले में इन्फेक्शन की वजह से भी लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमाएं।

खराश और खिचखिच को दूर करने के लिए आजमाएं ये कुछ असरदार घरेलू उपाय (Home Remedies For Sore Throat) -

1) शहद है फायदेमंद

खराश की समस्या दूर करने में शहद असरदार है। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं। ऐसा करने से गले में खराश में आराम मिलेगा।

2) गर्म पानी से लें भाप

अगर आपके गले में खराश हो या फिर बहुत तेज खांसी आये तो सबसे पहले आप भाप लें। गर्म पानी से भाप लेने पर बंद नाक और गला खुल जाता है। जिससे सांस लेने में आसानी होती है। साथ ही गले की खराश से भी आराम मिलता है।

3) पिएं गुनगुना पानी

गुनगुना पानी खराश से छुटकारा दिलाने में असरदार है। गुनगुना पानी में हल्का नमक डालकर उसे पियें। नमक एंटीबैक्टीरियल होता है जिससे कि गले की खराश की समस्या में आराम मिलता है। गुनगुने पानी में नमक मिलाकर पीने से खराश से तुरंत आराम मिलता है। दिन में तीन से चार बार इस पानी से गरारे करने से आपको आराम मिलेगा।

4) लौंग का सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक गले की खराश को दूर करने में लौंग फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो गले की खराश को दूर करते हैं।

5) मसाला चाय

गले की खिचखिच और खराश को दूर करने में मसाला चाय बहुत ही फायदेमंद है। इसे पीने से गले को आराम मिलेगा। इस बात का ध्यान रखें कि मसाला चाय में आप लौंग, काली मिर्च और अदरक ज्यादा डालें।

6) अदरक का इस्तेमाल

खांसी और खराश में अदरक का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसे कच्चा चबाने से आपको गले की किच किच से तुरंत आराम मिलेगा। अगर आप कच्चा नहीं खा पा रहे हैं तो उसका लड्डू बनाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article