हेल्थ

Sonam Kapoor: ऐसा खाना खाकर फिट रहती हैं सोनम कपूर, डायबिटीज वाले फॉलो करें सोनम का खास डाइट और वेट लॉस प्लान

Sonam Kapoor Diet Plan: फिट रहने के लिए बेशक ही सेलेब्स काफी अच्छी डाइट फॉलो करते हैं, ऐसी ही बढ़िया डाइट और फिटनेस रूटीन सोनम कपूर का भी है। देखें डायबिटीज मरीज सोनम ने वेट लॉस कैसे किया, वजन कम कैसे करें और वेट लॉस के लिए क्या खाना चाहिए।

Image

Sonam kapoor diet plan weight loss sonam kapoor diabetes how to stay fit blood sugar vajan kaise kam kare

Sonam Kapoor Diet Plan: बॉलीवुड हसीनाएं अक्सर ही अपनी फिट और टोन्ड बॉडी को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। अपने शानदार वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सोनम कपूर भी खूब चर्चा में रही हैं। डायबिटीज और PCOD पेशेंट होने के बावजूद सोनम ने अपनी डेब्यू फिल्म से पहले करीब 35 किलो वजन कम किया था। सोनम ने खास डाइट, स्ट्रिक्ट वर्कआइट तो लाइफस्टाइल में बेहतरीन बदलाव कर इतना वेट लूज किया था। हालांकि 17 साल की उम्र से ही सोनम टाइप 1 डायबिटीज का शिकार हैं, जिस वजह से वेट लॉस थोड़ा मुश्किल था। लेकिन सोनम ने कड़ी मेहनत कर वजन और डायबिटीज को कंट्रोल में रखा। देखें सोनम कपूर का शानदार वेट लॉस डाइट प्लान क्या था, सोनम कपूर ने वजन कैसे कम किया।

Sonam Kapoor Weight loss Diet Plan

वेट लॉस लिए सोनम सबसे पहले उठकर प्री मॉर्निंग वर्कआउट में जूस, ब्लैक कॉफी लेती हैं। जिसके बाद सोनम ब्रेकफास्ट के तौर पर आधा कप फल, एवोकाडो, अंडे, ग्लूटेन फ्री टोस्ट तो बादाम के दूध की कॉफी पीती हैं। स्नैक्स में सोनम कुछ जंक नहीं बल्कि फल लेना ही प्रेफर करती हैं। भुख लगने पर सोनम एक अनार और ग्रीन टी पी लेती हैं। जो वजन से लेकर आपकी पूरी बॉडी के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। सोनम लंच में चावल दाल, सब्जियां, सलाद तो कभी कभी मछली खाना पसंद करती हैं। शाम को कभी भुख लगने पर सोनम सब्जियों वाला सैंडविच, फल या कोई जूस पीती हैं। रात का डिनर भी सोनम करीब 7:30 बजे तक खा लेती हैं। उन्हें डिनर में सादी सब्जियों का सूप, घर पर बने आलू या चावल अच्छे लगते हैं।

Sonam Kapoor Workout for weight loss

सोनम डाइट के साथ एक्सरसाइज पर भी खूब ध्यान देती हैं, सोनम के वर्कआउट में रोज 30 मिनट का कार्डियो, पॉवर योगा और स्विमिंग शामिल होती है। इसी के साथ सोनम स्कैव्श जैसे खेल खेलकर भी खुद को एक्टिव और पतला रखती हैं।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article