हेल्थ

खट्टी इमली के हैं दीवानें? ज्यादा खाने से पहले जान लें इसके नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 09:57 PM IST

Side Effects Of Tamarind : इमली स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है, लेकिन जरूरत से अधिक इमली का सेवन आपके लिए घातक हो सकता है। इसके कारण आपके दांत और पेट खराब हो सकते हैं। आइए जानते हैं इमली का अधिक सेवन करने के क्या हैं नुकसान?

Image

इमली खाने के नुकसान

KEY HIGHLIGHTS
  • दांत को खराब कर सकता है इमली
  • इमली खाने से पाचन पर पड़ता है असर
  • एसिडिटी की परेशानी बढ़ा सकता है इमली

Side Effects Of Tamarind : खट्टी और चटपटी इमली अधिकतर लोगों को काफी ज्यादा पसंद होता है। अधिकतर लोग इमली को सूप, सांभर, ग्रेवी, चटनी जैसी चीजों को तैयार करने के लिए करते हैं। इमली स्वास्थ्य के लिए भी काफी हेल्दी होती है, लेकिन जरूरत से अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। खासतौर पर अगर आप एक दिन में 10 ग्राम से अधिक इमली खाते हैं, तो इससे शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं खट्टी इमली का अधिक मात्रा में सेवन करने से होने वाले नुकसान क्या हैं?

इमली खाने के नुकसान क्या हैं?

अधिक मात्रा में इमली खाने से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

दांत के इनेमल को हो सकता है नुकसान

इमली का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप जरूरत से अधिक इमली खाते हैं, तो यह दांतों के इनेमल में जंग लगने की परेशानी को बढ़ा सकता है। इससे आपके दांतों को लुक बिगड़ सकता है।

एलर्जी की समस्या

जरूरत से अधिक मात्रा में इमली का सेवन करने से एलर्जी की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, कुछ लोगों को खट्टी चीजों का सेवन करने से एलर्जी की शिकायत बढ़ जाती है। इसके कारण स्किन पर दाद, खुजली, सूजन, बेहोशी, चक्कर आना, उल्टी, सांस लेने में परेशानी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

एसिड रिफ्लेक्स का कारण

इमली का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको एसिड रिफ्लेक्स की परेशानी हो सकती है। अगर आप जब इमली का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से पेट के गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में एसिड का स्तर बढ़ जाता है। इस स्थिति में एसिड रिफ्लक्स की समस्या उत्पन्न होती है, जिसकी वजह से पेट में दर्द, सूजन, मरोड़ जैसी शिकायतों का सामना करना पड़ता है।

ब्लड सेल्स पर असर

अगर आप किसी तरह की दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो इमली का सेवन न करें। दवाओं के साथ इमली का सेवन करने से ब्लड सेल्स पर असर पड़ता है। कुछ स्थितियों में इमली का अधिक सेवन करना आपके ब्लड सेल्स के सिकुड़ने का कारण बन सकता है। इसलिए जरूरत से अधिक इमली का सेवन न करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article