हेल्थ

Shilajit Benefits For Women: महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है शिलाजीत, जानें इसके चमत्कारी फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 13, 2023, 09:34 AM IST

Shilajit Benefits For Women: शिलाजीत एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में इसे खास महत्व दिया गया है। इसका इस्तेमाल लगभग पिछले 3000 साल से किया जा रहा है। शिलाजीत का जब भी जिक्र होता है तो लोग इसे पुरुषों से जोड़कर देखते हैं और इसके फायदे के बारे में बताते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है शिलाजीत महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Image

Shilajit Benefits For Women

Shilajit Benefits For Women: शिलाजीत एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में इसे खास महत्व दिया गया है। इसका इस्तेमाल लगभग पिछले 3000 साल से किया जा रहा है। शिलाजीत का जब भी जिक्र होता है तो लोग इसे पुरुषों से जोड़कर देखते हैं और इसके फायदे के बारे में बताते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है शिलाजीत महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह न केवल यौन स्वास्थ्य बल्कि महिलाओं से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। शिलाजीत के सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है। इसके साथ ही जोड़ों के दर्द से भी आराम मिलता है।

महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे

वजन कम करे

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो शिलाजीत का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है। यह फूड को एनर्जी में बदलने का काम करता है। इसके साथ ही ये वजन को कंट्रोल करने में काफी सहायक साबित होता है। इसके सेवन से भूख कम लगती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

आयरन की कमी को करे दूर

ज्यादातर महिलाओं में आयरन की कमी देखने को मिलती है। कई बार पीरियड्स के दौरान हर महीने खून निकलने की वजह से उनमें खून की कमी भी हो जाती है। जिस वजह से उन्हें काफी थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में शिलाजीत का सेवन उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। शिलाजीत के नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है।

प्रजनन क्षमता में होता है सुधार

इन दिनों महिलाओं में इंफर्टिलिटी की समस्या काफी देखने को मिलती है। समय पर पीरियड्स न होने की वजह से काफी दिकक्तों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शिलाजीत का सेवन करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से महिलाओं के प्रजनन क्षमता में सुधार होता है। यह रिप्रोडक्टिव हेल्थ में भी सुधार करता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article