हेल्थ

Colon cancer:युवाओं में तेजी से बढ़ रहा कोलन कैंसर का खतरा, ये 5 कारण हो सकते हैं बीमारी के संकेत

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Apr 1, 2023, 12:20 PM IST

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से आज कैंसर एक बड़ी बीमारी के रूप में सामने आ रहा है, खासकर युवाओं में बढ़ते कैंसर ने सभी को चिंतित करना शुरू कर दिया है। युवाओं में कोलन कैंसर का खतरा सबसे तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में जानिए क्या है कोलन कैंसर और क्या है इसके लक्षण।

Image

कोलन कैंसर के लक्षण( Source:istock)

Symptoms of colon cancer: कैंसर जिसे आज से लगभग 20-25 साल पहले बुजुर्गों की बीमारी कहा जाता था, अब युवाओं को भी अपनी चपेटमें ले रहा है। आज से तकरीबन 20 साल पहले 60 साल से अधिक आयु वाले लोग ही कैंसर की चपेट में आते थे, लेकिन आज युवाओं में भी कैंसर का खतरा काफी तेजी से बढ़ गया है। 25-30 साल के युवा भी कैंसर का शिकार हो रहे हैं जो इस वक्त एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इन दिनों युवाओं में कोलन कैंसर काफी तेजी से फैल रहा है। भारतीय चिकित्सा शोध संस्थान के मुताबिक— “कोलन कैंसर पुरुषों में होने वाले कैंसर में तीसरे तथा महिलाओं में होने वाले कैंसर में दूसरे स्थान पर है”। कोलन कैंसर हमारी बड़ी आंत को प्रभावित करता है और लास्ट स्टेज में पूरे पेट में कैंसर का वायरस फैल जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या है कोलन कैंसर के लक्षण और कैसे रहें इससे सावधान।

1.जेनेटिक कारण

यदि आपके परिवार में किसी को कोलन कैंसर की समस्या रही है तो आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टर बताते हैं कि जिन युवाओं में कोलोन कैंसर की बीमारी देखी गई है अधिकतर उनके फैमिली में कैंसर के रोगी रहे हैं। कोलोन कैंसर जेनेटिक रूप से इसका बड़ा कारण बनती है।

2.मोटापा

सी.के. बिड़ला हॉस्पीटल दिल्ली के डॉ0 अमित बताते हैं कि “मोटापा महिला तथा पुरुष दोनों में ही कोलन कैंसर के खतरे को बढ़ाता है”। मोटापे से हमारे आंतों में सूजन आती है और हमारी पैनक्रियाज से इंसुलिन का निकलना कम हो जाता है। ये दोनों ही कारण कोलन कैंसर को जन्म देते हैं।

3. शारीरिक गतिविधि में कमी

आज के युवाओं की जीवनशैली एक दम अनहैल्दी होती जा रही है जिससे भी कोलन कैंसर का खतरा बढ़ता जा रहा है। रात को देर से सोना और सुबह लेट जागना और एक्सरसाइज की कमी ये ऐसे कारण हैं जो हमारे बॉडी के मेटाबॉलिज्म को कम करते हैं और हमारी इम्यूनिटी को धीरे-धीरे कमजोर करते हैं। कमजोर इम्यूनिटी और लो मेटाबॉलिज्म हमारे शरीर में कैंसर को पैदा करते हैं।

4. धूम्रपान

डॉ0 अमित बताते हैं कि धूम्रपान करने से जो टॉक्सिन्स हमारे शरीर के अंदर जाते हैं वे हमारे हेल्दी सेल्स को भी बीमार कर देते हैं। ये टॉक्सिन्स हमारी बड़ी आंत में प्रीकैंसरस पॉलीप्स के विकास का कारण बनते हैं जो बाद में कोलन कैंसर के रूप में बदल जाते हैं।

5. अनहेल्दी फूड

अनहेल्दी डाइट जैसे अधिक शराब का सेवन, ज्यादा तेल मसालों का सेवन और मांसाहारी खानों का सेवन हमारे शरीर में कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। खराब आहार कोलन कैंसर का सबसे प्रमुख कारण है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article