हेल्थ

स्ट्रेस-एंग्जाइटी की दवा आपके घर में ही मौजूद, घर में रखी इस फ्री चीज को वैज्ञानिकों ने माना असरदार इलाज

Stress and Anxiety Remedy At Home In Hindi: आजकल ज्यादातर लोग तनाव और एंग्जाइटी से परेशान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, आपके घर में मौजूद एक फ्री की चीज वैज्ञानिक रूप से इनसे राहत देने में असरदार साबित हुई है। अध्ययन के अनुसार इस चीज का सेवन कोर्टिसोल स्तर को 36% तक कम करता है, जिससे तनाव घटे और नींद बेहतर हो। चलिए जानते हैं क्या है घर में मौजूद स्ट्रेस और एंग्जायटी का फ्री इलाज....

Image

Stress and Anxiety Remedy At Home In Hindi

Stress and Anxiety Remedy At Home In Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और एंग्जाइटी हर किसी की आम समस्या बन गई है। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन, नींद की कमी और थकान हमें परेशान करती है। ऐसे में हम दवाइयों और ट्रीटमेंट्स की तरफ भागते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस समस्या का असरदार इलाज आपके घर में ही मौजूद है? जी हां, तुलसी का पौधा जिसे हम अक्सर पूजा-पाठ या परंपरा के लिए रखते हैं, वैज्ञानिकों ने तनाव कम करने में बेहद प्रभावी माना है। रिसर्च बताती है कि तुलसी का सेवन कोर्टिसोल लेवल को 36% तक घटा सकता है।

कोर्टिसोल और तनाव का रिश्ता

तनाव के समय शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। यही हार्मोन हमें बेचैन और चिड़चिड़ा बना देता है। अगर यह लंबे समय तक ज्यादा बना रहे तो दिल की बीमारियां, वजन बढ़ना और डायबिटीज जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

तुलसी से घटेगा कोर्टिसोल

वैज्ञानिक शोध के अनुसार, तुलसी का सेवन कोर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन को 36% तक कम कर सकता है। इससे मन शांत होता है और दिमाग रिलैक्स महसूस करता है। यही वजह है कि तुलसी को प्राकृतिक एंटी-स्ट्रेस मेडिसिन कहा जा रहा है।

तनाव और एंग्जाइटी में फायदेमंद

तुलसी को रोजमर्रा की लाइफ में शामिल करने से तनाव और एंग्जाइटी दोनों में राहत मिल सकती है। इससे मूड बेहतर होता है, नींद की क्वालिटी सुधरती है और मानसिक शांति मिलती है।

आसान तरीके से करें सेवन

तुलसी के पत्ते चबाकर खाए जा सकते हैं, तुलसी की चाय बनाई जा सकती है या सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पिया जा सकता है। ये सब तरीके घर पर बिल्कुल आसान और मुफ्त हैं।

आयुर्वेद और साइंस दोनों ने माना असरदार

आयुर्वेद में तुलसी को ‘अमृत’ कहा गया है और अब साइंस भी इसके फायदे मान रहा है। यानी यह पौधा आपके लिए आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरह का भरोसेमंद इलाज है।

तनाव और एंग्जाइटी जैसी समस्या से निपटने के लिए दवाइयों के पीछे भागने की बजाय आप अपने घर में मौजूद तुलसी का सहारा ले सकते हैं। यह प्राकृतिक है, मुफ्त है और वैज्ञानिक रूप से भी असरदार साबित हो चुकी है। तुलसी का नियमित सेवन न केवल स्ट्रेस हार्मोन घटाता है, बल्कि नींद और मानसिक शांति भी बढ़ाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article