Ragi Benefits For Women In Hindi: महिलाओं के शरीर की संरचना पुरुषों से काफी भिन्न होती है। इसके अलावा, महिलाओं के शरीर में हार्मोन में भी उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। इसलिए महिलाओं की समस्याएं भी पुरुषों से अलग होती हैं। हार्मोनल असंतुलन के कारण महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें अनियमित पीरियड्स, गंभीर दर्द और ऐंठन, चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग्स, पीसीओएस और थायराइड आदि सबसे आम हैं। यह उनके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती हैं। इसलिए महिलाओं को अपने खानपान का बहुत खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अच्छी बात यह है कि प्रकृति ने हमें कुछ ऐसे फूड्स भी दिए हैं, जिन्हें अगर महिलाएं अपनी डाइट का हिस्सा बना लें, तो कई स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम कर सकती हैं। ऐसा ही एक बेहतरीन फूड है रागी। रागी एक अनाज है, जिसका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। महिलाओं की कई आम समस्याओं को दूर करने में भी यह अनाज बहुत लाभकारी होता है। इस लेख में हम आपको महिलाओं के लिए रागी के फायदे और इसे डाइट में शामिल करने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।
महिलाओं के लिए कैसे फायदेमंद है रागी का सेवन?
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, रागी प्रोटीन से भरपूर अनाज है। इसमें डाइट्री फाइबर के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन ए, बी आदि का बेहतरीन स्रोत है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। इसका सेवन करने से महिलाओं की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसका सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। महिलाओं के लिए इसका सेवन कई तरह से फायदेमंद हो सकता है जैसे,
मोटापा रखे कंट्रोल
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह अनाज, धीरे-धीरे पचता है और आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसका सेवन करने से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है और कुछ अस्वस्थ खाने की तलब भी नहीं होता। इस तरह आप अधिक कैलोरी का सेवन करने से बचते हैं और वजन कंट्रोल रहता है।
हार्मोन रखे बैलेंस
महिलाओं में हार्मोन के संतुलन को बनाए रखने में भी रागी बहुत लाभकारी है। इसका सेवन करने से हार्मोन का संतुलन बना रहता है।
खून की कमी से बचाए
जिन महिलाओं में खून की कमी होती है, उनके लिए रागी का सेवन फायदेमंद है। इसमें आयरन मौजूद होते है, जो रक्त में ऑक्सीजन के स्तर में सुधार करने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।
हड्डियां व मांसपेशियां बनाए मजबूत
उम्र के साथ महिलाओं की हड्डियां व मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर यह अनाज बोन डेंसिटी में सुधार करता है और मांसपेशियों को नुकसान से बचाता है। यह महिलाओं के शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है।
डायबिटीज से बचाए
महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कारण डायबिटीज होने का खतरा बहुत अधिक होता है। रागी को पचने में समय लगता है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स में कम होती है। इसे खाने से इंसुलिन हार्मोन का पर्याप्त उत्पादन होता है और ब्लड शुगर में स्पाइ नहीं होती है।
डाइट में महिलाएं कैसे शामिल कर सकती हैं रागी
रागी को की तरह से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके आटे की रोटी बनाकर खा सकते हैं या इससे अन्य पकवान बना सकते हैं। इसके अलावा, रागा का दलिया या खिचड़ी बनाकर भी खाया जा सकता है। आप इससे कई तरह के पकवान बना सकते हैं जैसे रागी के लड्डू, हलवा और डोसा आदि।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
