Preity Zinta Diet Plan: हम सभी प्रीति जिंटा की खूबसूरती के कायल हैं। 49 की उम्र में यह एक्ट्रेस आज भी 20 की नजर आती हैं। एक समय था जब वे अपनी एक्टिंग को लेकर खूब चर्चा में रहती थी हैं। लेकिन आजकल एक्ट्रेस आईपीएल और अपनी जबरदस्त फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। लोगों को यह देखकर बड़ी हैरानी होती है कि आखिर एक्ट्रेस की उम्र इतना अधिक होने के बाद भी वह कैसे इतना फिट और आकर्षक दिखती हैं। उनके चेहरे पर जरा सा भी बुढ़ापा नहीं झलकता है। अभी हाल में 48 की उम्र में वेट लॉस करके लोगों को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस की इस जबरदस्त फिटनेस और खूबसूरती का राज है उनकी देसी डाइट। जो उन्हें इस उम्र में भी जवां बने रहने में मदद करती है। अगर आप भी उनकी डाइट को फॉलो करें तो बहुत ही आसानी से फिट और टोंड शरीर पा सकते हैं। फिट रहने के लिए एक्ट्रेस किस तरह की डाइट को फॉलो करती हैं और उनका फिटनेस मंत्र क्या है, इस लेख में जानें..
प्रीति जिंटा लेती हैं ये देसी डाइट - Preity Zinta Diet Plan
एक्ट्रेस बहुत फैंसी डाइट नहीं लेती हैं, बल्कि उनकी डाइट बहुत ही साधारण है। वह देसी चीजों को खाकर ही अपनी फिटनेस को बरकरार रखती हैं। वह सभी कुछ हेल्दी खाती हैं, लेकिन सीमित मात्रा में खाती हैं। यह उनके वजन को बनाए रखने में मदद करता है। वह कार्ब्स कम खाती हैं और उनकी जगह अन्य हेल्दी फूड्स के विकल्प चुनती हैं। वह कोशिश करती हैं कि साबुत अनाज का अधिक सेवन करें। एक्ट्रेस सफेद ब्रेड,पास्ता और सफेद चावल आदि को खाने से सख्त परहेज करती हैं। इसके अलावा प्रीति इन चीजों का भी खास ध्यान रखती हैं,
- वह भरपूर पानी पीती हैं
- जूस के बजाए साबुत फल खाती हैं
- वह नींद से कोई भी समझौता नहीं करती हैं।
अच्छी डाइट के साथ करती हैं ये एक्सरसाइज
एक्ट्रेस सुबह खाली पेट वर्कआउट करना पसंद करती हैं। वह वेट ट्रेनिंग, योग और मॉर्निंग वॉक जैसी एक्सरसाइज भी अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करती हैं। यह उनके बॉडी शेप को बनाए रखने में मदद करता है।
प्रीति जिंटा के इस रूटीन को फॉलो करके आप भी बढ़ापे में जवां नजर आ सकते हैं। बस आपको नियमित इस रूटीन को फॉलो करने की जरूरत है। यह आपको जबरदस्त फिटनेस देने के साथ खूबसूरत दिखने में भी मदद करेगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
