हेल्थ

Squint Problem: शिशु में न हो भेंगेपन की समस्या, इसलिए गर्भवती महिलाएं इन चीजों का करें सेवन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 08:13 PM IST

Squint Problem In Children: आपने आंखों के भेंगेपन की समस्या के बारे में तो सुना ही होगा, यह समस्या जन्मजात भी हो सकती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक तत्वों से भरपूर डाइट का सेवन करना चाहिए, ताकि इस तरह की समस्या से बचा सके।

Image

गर्भवती महिलाओं की ऐसी हो डाइट

KEY HIGHLIGHTS

गर्भवती महिलाओं को खानी चाहिए शकरकंद

फलियों का सेवन भी होता है फायदेमंद

हरी पत्तेदार सब्जियां होती हैं गर्भवती महिलाओं के लिए रामबाण


Squint Problem In Children: आंखों में होने वाली भेंगेपन की समस्या से आप सभी परिचित होंगे। यह एक ऐसी समस्या है, जिसमें किसी भी बिंदु को दोनों आंख एक साथ नहीं देखती हैं। दोनों आंखों के देखने की दिशा अलग-अलग होती है। यह समस्या कई बार बच्चों में जन्म लेने के समय से ही होती है, तो कई बार सिर पर चोट लगने से भी यह समस्या हो जाता है। हालांकि, बच्चों में भेंगेपन की ये समस्या न हो, इसके लिए गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि गर्भावस्था में पौष्टिक भोजन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। तो चलिए जानते हैं गर्भवती महिलाओं का भोजन कैसा होना चाहिए, ताकि बच्चों में भेंगेपन की समस्या न हो।

गर्भवती महिलाओं का भोजन कैसा होना चाहिए-

शकरकंद

गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में शकरकंद को अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। शकरकंद में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। शकरकंद में बीटा-कैरोटीन प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काफी जरूरी होता है। ऐसे में महिलाओं द्वारा शकरकंद के सेवन से बच्चों की आंखों की रोशनी भी बेहतर होती है।

फलियां

बीन्स यानी फलियां भी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। फलियों में दाल, सोयाबीन, मटर, बीन्स, छोले और मूंगफली शामिल हैं। ये सभी खाद्य पदार्थ फाइबर, प्रोटीन, फोलेट, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होती हैं, जो गर्भवती मां व बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर करती हैं और उन्हें बीमारियों से बचाने का काम करती हैं।

पत्तेदार हरी सब्जियां

हरी और पत्तेदार सब्जियां हर किसी के लिए फायदेमंद होती है। यदि गर्भवती महिलाएं हरी सब्जियों का सेवन करें, तो इससे कई तरह के पोषक तत्वों की पूर्ति होती है और साथ ही ये हमारे शरीर को कई बीमारियों और संक्रमण से बचाने में मददगार होती हैं। हरी सब्जियों में एंटीऑक्सिडेंट, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, विटामिन और पोटेशियम की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य और आपके शिशु का विकास अच्छा विकास करने में फायदेमंद होते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article