हेल्थ

डेंगू बुखार में कम हो गई प्लेटलेट तो खाएं ये 5 फल, धीरे-धीरे बढ़ने लगेंगे Platelets, नस-नस में भर देंगे ताकत

Platelets Badhane Ke Liye Kaun Sa Fal Khana Chahie: डेंगू के मरीज को आमतौर पर भारी भोजन करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान फलों का सेवन अधिक करने और लिक्विड डाइट लेना सेहत के लिए लाभकारी होता है। आपको बता दें कि बाजार में ऐसे कई फल मौजूद हैं जो खोई हुई प्लेटलेट्स की तेजी से रिकवरी में मदद करते हैं। यहां जानें ऐसे फल...

Image

Platelets Badhane Ke Liye Kaun Sa Fal Khana Chahie

Platelets Badhane Ke Liye Kaun Sa Fal Khana Chahie: डेंगू बुखार में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें एक आम और सबसे पड़ी समस्या है , रक्त में प्लेटलेट्स का कम होना। जब कोई व्यक्ति डेंगू वायरस की चपेट में आ जाता है, तो ऐसे में उसके शरीर में प्लेटलेट्स का स्तर काफी तेजी से गिरता है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी घातक हो सकता है। इसकी वजह से डेंगू के लक्षण भी गंभीर हो सकते हैं। गंभीर मामलों में यह व्यक्ति की मृत्यू का कारण भी बन सकता है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर डेंगू में प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं?

आपने अक्सर देखा होगा कि डेंगू के मरीज को डॉक्टर आमतौर पर फलों का सेवन अधिक करने की सलाह देते हैं। साथ ही, भरपूर पानी और फलों का रस पीने की भी सलाह देता हैं। आपको बता दें फलों का सेवन प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाने में बहुत मदद करता है। कुछ ऐसे फल भी हैं, जिन्हें डेंगू के मरीज अपनी डाइट का हिस्सा बना लें तो इससे तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

प्लेटलेट बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए - Fruits To Increase Platelates Count In Dengue In Hindi

अनार खाएं

यह लाल फल शरीर में खून की कमी दूर करने में बहुत लाभकारी है। यह लाल कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देने और तेजी से स्पर्म काउंट ब़ढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह डेंगू से तेजी से रिकवरी में भी मदद करता है।

संतरा खाएं

आपको बता दें कि इस रसीले फल में विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत कारगर है। इसके अलावा, रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में भी यह बहुत कारगर है।

कीवी खाएं

डॉक्टर इस हरे फल का सेवन करने की सबसे अधिक सलाह देते हैं। यह डेंगू के मरीज के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसका सेवन करने से तेजी से डेंगू के उपचार में मदद मिलती है। साथ ही, प्लेटलेट्स भी बढ़ती हैं।

पपीते खाएं

यह नारंगी फल ही नहीं, बल्कि अगर आप पपीते के पत्तों का काढ़ा बनाकर पिएं तो प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाएगा। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और डेंगू की छुट्टी करता है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article