हेल्थ

पीरियड में आने वाले ब्लड बन जाएगा जेल, वैज्ञानिकों ने तैयार किया ऐसा चमत्कारी प्रोडक्ट, दूर कर देगा महिलाओं की ये समस्याएं

Period Blood Will Turn Into Gel: पीरियड के दौरान पैड से रक्त के रिसाव की समस्या दूर करने के लिए वैज्ञानिकों ने एक चमत्कारी प्रोडक्ट तैयार किया है। बताया जा रहा है कि यह प्रोडक्ट पीरियड के रक्त को जेल में बदल सकता है और लीकेज की समस्या दूर कर सकता है। यहां जानें इस खास मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट के बारे में...

Image

Period Blood Will Turn Into Gel

Period Blood Will Turn Into Gel: पीरियड तो महिलाओं को हर महीने आते हैं। लेकिन यह समय महिलाओं के लिए काफी दर्दनाक और परेशानी भरा होता है। अगर शारीरिक परेशानियों को छोड़ भी दें, तो पीरियड के दौरान जो रक्त निकलता है उसकी वजह से महिलाओं को काफी असहजता महसूस होती है। इसे कंट्रोल करने के लिए महिलाएं पैड तो लगाती हैं, लेकिन इसकी वजह से उन्हें काफी असहजता महसूस होती है। इसके अलावा, एक चुनौती पीरियड के रक्त को लीक होने से बचाना भी होता है।

महिलाओं के साथ यह काफी देखने को मिलती है कि पैड लगाने के बाद भी कई बार रक्त लीक हो जाता है और कपड़ों से बाहर निकलने लगता है। ऐसी स्थिति कई बार रात में सोते समय देखने को मिलता है। इसकी वजह से उनके पूरे कपड़े खराब हो जाते हैं और बिस्तर भी गंदा हो जाता है। इसकी वजह से उन्हें कई बार बाहर भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं की इस समस्या को देखते हुए वैज्ञानिकों ने अब एक नया पीरियड प्रोडक्ट बनाया है। बताया जा रहा है कि इस प्रोडक्ट में पीरियड के रक्त को जेल बनाने की क्षमता है, जिससे यह कपड़ों से बाहर नहीं निकलता है। यहां जानें इसके बारे में विस्तार से...

वैज्ञानिकों ने तैयार खास तरीके का पैड

आपको बता दें कि वर्जीनिया टेक के शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट का विकास किया है। उन्होंने महिलाओं के लिए एक ऐसा पीरियड पैड तैयार किया है, जो पीरियड के दौरान निकलने वाले रक्त को जेल में बदल सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन पैड्स में सामान्य पैड की तुलना में रक्त सोखने की क्षमता काफी अधिक है। इनमें रक्त के लीक होने की संभावना भी बहुत कम है।

कैसे तैयार किया गया यह पैड

वर्जीनिया टेक में ब्रायन सू और उनके सहकर्मी ऐसा कोई तरीका खोजने की कोशिश कर रहे थे, जिससे कि महिलाओं की पीरियड्स के दौरान रक्त के लीक होने की समस्या से छुटकारा मिल सके। वे पारंपरिक पीरियड पैड और मेंस्ट्रुअल कप से होने वाले रिसाव से छुटकारा पाने का तरीका खोजना चाहते थे।

पैड बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने सुअर के खून के साथ तरह-तरह के बायोपॉलीमर, प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले अणुओं का परीक्षण किया। जिससे की रक्त की चिपचिपाहट बढ़ाई जा सके। शोधकर्ताओं का कहना है कि टीम ने सुअर के खून का इस्तेमाल इसलिए किया, क्योंकि यह आसानी से मिल जाता है और इसमें मानव रक्त के समान ही गुण होते हैं। जब वैज्ञानिकों ने एल्गिनेट नामक एक प्रकार के बायोपॉलीमर को ग्लिसरॉल नामक एक तरह की शराब के साथ मिलाया गया। उसके बाद रक्त को इसके संपर्क में लाया गया। परिणाम देख सभी लोग हैरान रह गए। जैसे ही रक्त को मिश्रण के संपर्क में लाया गया , तो रक्त जेल जैसा पदार्थ बन गया।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article