हेल्थ

मॉर्निंग वॉक या ईवनिंग वॉक, कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद, जानिए वजन घटाने के लिए किस समय टहलना है सही

How To Lose Weight: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से इन दिनों ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। वजन घटाने के लिए लोग वॉकिंग भी करते हैं। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि किस समय वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

Image

Walking Benefits

How To Lose Weight: वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सुबह या शाम को वॉक करने से कई तरह बीमारियां जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियां दूर होती है। वॉक करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे स्ट्रोक का भी खतरा कम होता है। ज्यादातर लोग वजन कम करने के लिए नियमित रूप से वॉक करते हैं। लेकिन इस बात को लेकर कई लोग कंफ्यूज रहते हैं कि किस समय वॉक करना सही होता है सुबह या शाम। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि वॉक करने का सही समय क्या होता है। किस समय वॉक करने से तेजी से वजन घटता है।

मॉर्निंग वॉक या फिर ईवनिंग वॉक करना फायदेमंद - Which Is Better Morning Walk Or Evening Walk

मॉर्निंग वॉक

मॉर्निंग वॉक करने से शरीर फिट और चुस्त महसूस करता है। सुबह वॉक करने से आप अपने खान-पान का भी खास ध्यान रख सकते हैं। इसके अलावा, सुबह के समय शरीर का तापमान कम रहता है जिससे शरीर को ठंड कम महसूस होती है।

ईवनिंग वॉक

शाम के समय वॉक करने से शरीर रिलैक्स्ड होता है और मसल्स वॉर्म्ड अप होती हैं। शाम के समय सैर करने से कमजोरी महसूस नहीं होती है। अगर आप शाम के समय वॉक करते हैं तो रात को नींद अच्छी आती है।

किस समय वॉक करना सही

ये पूरी तरह आप पर निर्भर करता है। आप अपने शेड्यूल के हिसाब से वॉक करने के समय को फिक्स कर सकते हैं। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो सुबह या शाम किसी भी समय आप वॉक कर सकते हैं। दोनों समय वॉक करना बेहद फायदेमंद रहता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article