हेल्थ

Morning Weight Loss Drinks : तेजी से घटाना है वजन तो रोज सुबह पिएं ये ड्रिंक, रफ्तार से पिघल जाएगी शरीर में जमा चर्बी

Morning Drinks for Weight Loss : वेट लॉस करना काफी मुश्किल साबित होता है, लेकिन आज हम आपकी इस मुश्किल को काफी आसान बनाने जा रहे हैं। जी हां हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना देती हैं। आइए जानते हैं कुछ खास मॉर्निंग वेट लॉस ड्रिंक...

Image

weight loss drinks (Photo - Canva)

Morning Drinks For Weight Loss : सुबह का समय शरीर को डिटॉक्स करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। क्योंकि रात भर नींद के दौरान शरीर आराम की अवस्था में होता है और सुबह एक इसे काम करने के लिए भरपूर एनर्जी मिल जाती है। यदि आप इस समय कोई वेट लॉस ड्रिंक लेते हैं तो यह तुरंत ऊर्जा और फैट बर्निंग मोड में आ जाता है। यही कारण है कि सुबह खाली पेट कुछ ड्रिंक पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, और वजन कम होने लगता है। आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए कारगर ड्रिंक्स...

अदरक-नींबू ड्रिंक

1 कप पानी में अदरक को कूटकर मिलाएं और इसे आधा रह जाने तक उबालें इसके बाद आपको इसमें 1 नींबू निचोड़ कर पीना चाहिए। इस तरह तैयार ड्रिंक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और वजन घटाने में बेहद फायदेमंद है। ये ड्रिंक आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करती है जिससे फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होती है।

जीरा चाय

वेट लॉस के लिए रोज सुबह जीरा चाय पीना भी असरदार हो सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा भिगोकर रखें और सुबह इसे आधा रह जाने तक उबालें। इस तरह आपकी जीरा चाय तैयार है, जिसे आप सेंधा नमक मिक्स करके पी सकते हैं। ये आपकी वेट लॉस प्रोसेस को काफी तेज करता है।

सेब का सिरका

कई हेल्थ अध्ययनों में यह साबित हुआ है कि गर्म पानी के साथ सेब का सिरका मिक्स करके पीना आपकी फैट लॉस प्रोसेस को तेज कर सकता है। ये न केवल शरीर में जमा चर्बी को कम करता है। बल्कि इससे बॉडी भी डिटॉक्स होती है। यह शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और चर्बी के निर्माण को रोकता है। इसके लिए आप 1 गिलास गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिक्स करके पिएं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article