हेल्थ

वेट लॉस के लिए एलोवेरा जूस में मिलाकर पी लें ये 3 चीज, 7 दिन में गायब हो जाएगा बैली फैट

वेट लॉस के लिए यदि आप कोई हेल्दी ड्रिंक तलाश रहे हैं, तो यह लेख आपकी तलाश को पूरा कर सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं 3 ऐसी चीजें जिन्हें एलोवेरा जूस में मिलाकर पीने से आपका वेट तेजी से कम होने लगता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ड्रिंक और कैसे करें तैयार?

Image

Aloe Vera Drink for Weight Loss

Photo : iStock

खराब खानपान और लाइफस्टाइल का बदलाव ये दो ऐसी समस्याएं हैं जो हमारे वजन बढ़ने की वजह बनते हैं। वहीं एक बार यदि हमारा वजन बढ़ जाए तो इसे कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। लोग अपने वजन को कम करने के लिए क्या-क्या उपाय नहीं करते हैं। इसके लिए लोग डाइटिंग से लेकर घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। इसके बाद भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता है।

यदि आपके बाहर निकले पेट ने लुक को खराब कर दिया है, तो आपको आज ही इसे कम करने पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि पेट का बाहर निकलना कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम को दावत देता है। आज हम आपको 3 ऐसी चीज बताने जा रहे हैं, जिन्हें एलोवेरा जूस में मिलाकर पीने से आपका वजन तेजी से कम होने लगता है।

वेट लॉस के लिए हेल्दी ड्रिंक - Morning Drink for Belly Fat Loss

1. आंवला और एलोवेरा जूस

वजन को घटाने के लिए एलोवेरा के साथ आंवला जूस का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह हेल्दी ड्रिंक आपके मेटाबॉलिज्म को कम करने का काम करता है जिससे आपको वेट लॉस में आसानी होती है। इस ड्रिंक का सेवन आप रोज सुबह खाली पेट कर सकते हैं।

2. नींबू और एलोवेरा जूस

एलोवेरा और नींबू का जूस आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए कारगर साबित होता है। विटामिन-सी से भरपूर एलोवेरा और नींबू का बेहतरीन ड्रिंक आपको भरपूर एनर्जी देता है। इसके लिए आप 1 गिलास पानी में 2-3 एलोवेरा जूस और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं।

3. चिया सीड्स और एलोवेरा जूस

चिया सीड्स वेट लॉस करने में काफी कारगर साबित होते हैं। वहीं एलोवेरा जूस के साथ मिलाकर पीने से यह हमारे फैट को तेजी के साथ छांटने का काम करता है। फाइबर की भरपूर मात्रा के कारण चिया सीड्स हमें लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते हैं, जिससे हम ओवर ईटिंग से बचते हैं। इस तरह हमारा वजन तेजी से कम होता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article