हेल्थ

Mayonnaise Side Effects: मेयोनीज के सेवन से ब्लड प्रेशर से लेकर इन 5 बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा, खाने से पहले हो जाएं सावधान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2023, 06:45 PM IST

Mayonnaise Side Effects: सैंडविच, पास्ता, मोमोज के साथ अगर आपको खूब सारी मेयोनीज पसंद हैं, तो यह आपके सेहत पर भारी असर डाल सकता है। जी हां, अधिक मात्रा में मेयोनीज का सेवन करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अधिक मात्रा में मेयोनीज का सेवन न करें।

Image

अधिक मात्रा में मेयोनीज खाने से होने वाले नुकसान

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ा सकता है मेयोनीज
  • मेयोनीज से बढ़ सकता है ब्लड शुगर
  • अधिक मात्रा में मेयोनीज खाने से बढ़ सकता है वजन

Mayonnaise Side Effects: सैंडविच हो या फिर मोमोज, इस तरह की चीजों में कई लोग मेयोनीज लगाकर खाना पसंद करते हैं। कई लोगों को ढेर सारी मेयोनीज लगाकर खाना पसंद है। कुछ लोगों को तो मेयोनीज इतना अधिक पसंद होता है कि वे हर चीज में मेयोनीज लगाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेयोनीज खाने से सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। जी हां, मेयोनीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

सिरदर्द और मतली की परेशानी

अधिक मात्रा में मेयोनीज का सेवन करने से आपको सिरदर्द और मतली की परेशानी हो सकती है। दरअसल, इस तरह की चीजों में कई तरह के प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जिसकी वजह से आपको सिरदर्द, मतली और कमजोरी जैसी परेशानी हो सकती है।

ब्लड प्रेशर की परेशानी

मेयोनीज का अधिक सेवन करने से आपको ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। दरअसल, मेयोनीज में काफी ज्यादा ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है, जो ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। इसलिए अधिक मात्रा में मेयोनीज का सेवन न करें। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

बढ़ सकता है आपका वजन

मेयोनीज में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए इसका सेवन अधिक मात्रा में न करें। इससे आपका वजन काफी तेजी से बढ़ सकता है। इसके अलावा मेयोनीज में फैट भी अधिक होता है, जो आपके बढ़ते वजन का कारण बन सकता है।

ब्लड शुगर का स्तर

मेयोनीज में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। इसमें कुछ मात्रा में शुगर होता है। ऐसे में अगर आप जरूरत से अधिक मेयोनीज खाते हैं, तो इससे डायबिटीज का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। साथ ही आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती है।

दिल की बीमारियां

मेयोनीज में सेचुरेटेड फैट काफी ज्यादा होता है, जो दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है। अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है।

मेयोनीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए जरूरत से अधिक मेयोनीज का सेवन न करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article