Bad Cholesterol : शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से कई तरह की बीमारियां घर कर जाती हैं। इन बीमारियों में सांस फूलना, चक्कर आना, थकान महसूस करना, हाथ-पैरों का सुन्न होना और जरूरत से अधिक वजन बढ़ना शामिल है। इतना ही वहीं, खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप अपने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करें। इसके अलावा आप कुछ अन्य उपायों की मदद से भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन आसान से उपायों के बारे में-
बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से होने वाली परेशानी
- सांस फूलना
- थकान और कमजोरी रहना
- हार-पैरों में सुन्नता
- काफी ज्यादा वजन बढ़ना
- स्ट्रोक का खतरा
- हार्ट अटैक, इत्यादि।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे लहसुन
अगर आप अपने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसके लिए लहसुन का सेवन करें। लहसुन का सेवन करने से शरीर की नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर निकल सकता है। इसके लिए सुबह-शाम लहसुन की कलियों का सेवन करें।
सेब का सिरका कोलेस्ट्रॉल घटाए
बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए सेब का सिरका भी प्रभावी हो सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 चम्मच सेब का रिसका मिक्स करें। अब इस पानी का सेवन सुबह-शाम करें। इससे शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी दूर हो सकती है।
मेथी का पानी है प्रभावी
शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को दूर करने के लिए आप मेथी के पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करे मछली का तेल
बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए मछली का तेल आपके स्वास्थ्य के लिए प्रभावी हो सकता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। वहीं, गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ावा देता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
