हेल्थ

क्‍यों बजट में मखाने पर है इतना फोकस, कैसे सुपरफूड बन गया बिहार का ये प्रोडक्‍ट

Benefits Of Makhana In Hindi: बजट 2025 में मखाने पर दिया गया है। बिहार का यह पारंपरिक उत्पाद अब सिर्फ एक स्थानीय स्नैक नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय सुपरफूड बनने की राह पर है। यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसलिए अब सरकार इसके उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दे रही है।

Image

Benefits Of Makhana In Hindi

Benefits Of Makhana In Hindi: बजट 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा की है। यह फैसला मखाने के उत्पादन, प्रोसेसिंग और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। बिहार के किसानों के लिए यह बहुत बड़ी खबर है, क्योंकि मखाना उनकी आजीविका का एक अहम हिस्सा है। सरकार इस पारंपरिक उत्पाद को एक वैश्विक सुपरफूड बनाने की दिशा में काम कर रही है।

बिहार से निकला सुपरफूड है मखाना

मखाना, जिसे फॉक्स नट्स या कमल के बीज भी कहा जाता है, मुख्य रूप से बिहार के जलाशयों में उगता है। यह हल्का, कुरकुरा और बेहद पौष्टिक होता है। भारतीय परंपराओं में इसे उपवास के दौरान खाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन अब दुनियाभर में इसे एक हेल्दी स्नैक के रूप में अपनाया जा रहा है।

बजट 2025 में मखाने पर इतना जोर क्यों?

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मखाना प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होता है, जिससे यह वजन घटाने, हृदय स्वास्थ्य और डायबिटीज नियंत्रण में मदद करता है। वैश्विक बाजार में बढ़ती मांगहेल्दी फूड ट्रेंड के चलते मखाना अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका, यूरोप और चीन जैसे देशों में भी लोकप्रिय हो रहा है।

किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में यह बड़ा कदम है। बिहार के किसान लंबे समय से मखाना उत्पादन से जुड़े हुए हैं। सरकार अब उन्हें बेहतर तकनीक और बाजार उपलब्ध कराने की योजना बना रही है, जिससे उनकी आमदनी बढ़ सके।

प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावाअभी तक मखाने का ज्यादातर उत्पादन पारंपरिक तरीके से होता रहा है, लेकिन सरकार इसे आधुनिक तकनीकों से प्रोसेस करके अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचाने की योजना बना रही है।

गजब हैं मखाने खाने के फायदे - Amazing Benefits Of Makhana In Hindi

1. वेट लॉस में लाभकारी: यह हल्का और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पट लंबे समय तक भरा रहता है।

2. हार्ट के लिए फायदेमंद: कम कोलेस्ट्रॉल और सोडियम के कारण यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।

3. डायबिटीज के लिए अच्छा: इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है।

4. हड्डियों को मजबूत बनाता है: इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है।

5. बुढ़ापे में देरी: त्वचा और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार बनाए रखते हैं।

अपने खानपान में कैसे शामिल करें मखाना?

मखाना के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए इसे कई तरह से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। आमतौर पर लोग घी में भुने मखाने, मखाना खीर, मसाला मखाना, मखाना भेल, मखाना चाट, मखाना डोसा आदि जैसे पकवान बनाकर इसका सेवन करते हैं। इस तरह स्वादिष्ट तरीके से मखाने के फायदों का आनंद लिया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article