Lifestyle Tips For Weight Loss After Dinner : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के चलते बढ़ता हुआ वजन आज लोगों की एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। जिसे कम करने के लिए लोग डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक सब कुछ ट्राई करते हैं। यदि आप वजन कम करने का प्रयास करते हैं तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव कर लेने चाहिए। आज हम आपको डिनर के बाद की कुछ ऐसे लाइफस्टाइल टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपके वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
टहलना है जरूरी?
आयुर्वेद के नियमों की मानें तो रात में खाने के बाद आपको वॉक जरूर करनी चाहिए। इससे आपको कैलोरी बर्न करने में काफी मदद मिलती है और आपका मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। रात का खाना खाने के 30 मिनट बाद आपको कम से कम 40 मिनट की वॉक जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसी समय शरीर में ग्लूकोज का लेवल सबसे ज्यादा होता है। वॉक करने से आपका शरीर ग्लूकोज का यूज कर लेता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना कम हो जाती है।
नींद भरपूर लें
रात में खाने के बाद आपको भरपूर 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। जी हां अच्छी नींद आपको वेट लॉस में भी काफी मदद करती है। क्योंकि नींद पूरी न होने पर आपके शरीर में ऐसे हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं, जो आपको ज्यादा भूख लगाते हैं। इस तरह आप ओवरईटिंग करते हैं, और मोटापा के शिकार हो जाते हैं। इसलिए रात में 8 बजे तक डिनर करें और 10 बजे तक सोने चले जाएं। इस तरह की लाइफस्टाइल को फॉलो कर आप वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं।
हर्बल टी का सेवन करें
रात में खाने के बाद आप 1 कप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। ये हर्बल टी न केवल आपके फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करती है, बल्कि ये आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करती है। इसके अलावा हर्बल टी का सेवन करने से आपको नींद के दौरान भी कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
