वेट लॉस के महंगी डाइट और एक्सरसाइज छोड़ अपना लें फिटनेस का ये फॉर्मूला, तेजी से कम होने लगेगा बॉडी फैट
शरीर में जमा फैट को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। जिसमें डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक सब कुछ शामिल होता है। यदि आप तेजी से तेजी वजन कम करना चाहते हैं। तो आपको ये नियम फॉलो करने की जरूरत है। आइए जानते हैं क्या है ये नियम?

weight loss formula
खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण आज बढ़ता हुआ वजन काफी समस्या बनता जा रहा है। वेट लॉस के लिए यदि आप जिम जाकर भारी-भरकम वर्कआउट करते हैं और खाना पीना तक छोड़ दिया है। तो आपको हम इसका एक असरदार और सिंपल उपाय बताने जा रहे हैं। इस वेट लॉस फॉर्मूले को फॉलो करने के बाद आप अपनी वेट लॉस जर्नी में काफी तेजी महसूस कर सकते हैं। इस वेट लॉस फॉर्मूले को 2:2:1 फॉर्मूला कहा जाता है। ये आपको वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं क्या है ये फॉर्मूला और कितना है कारगर?
क्या है 2:2:1 फॉर्मूला?
वेट लॉस की इस तकनीक में आपको 2 मिनट की ब्रिस्क वॉक, 2 मिनट की जॉगिंग और लास्ट में 1 मिनट के नॉर्मल वॉक को शामिल करना है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके वेट लॉस में काफी कारगर साबित होता है। इस ट्रिक को आप बार-बार फॉलो कर अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना सकते हैं। ये आपकी कैलोरी को तेजी से बर्न करने में काफी मदद कर सकता है।
कैसे काम करता है 2:2:1 फॉर्मूला?
वेट लॉस के लिए यदि आप 2:2:1 फॉर्मूला को फॉलो करते हैं, तो ये न केवल आपकी कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। बल्कि इससे आपकी सेहत को काफी फायदे हो सकते हैं। शुरुआती 2 मिनट की ब्रिस्क वॉक आपकी हार्ट रेट को बढ़ती है और बॉडी गर्म हो जाती है। इसके बाद के 2 मिनट की जॉगिंग आपके लिए हाई इंटेंसिटी फेज का काम करती है, जो तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। इसके बाद लास्ट में 1 मिनट की नॉर्मल वॉक से हमारी बॉडी रिलैक्स हो जाती है। जिसके बाद आप ज्यादा देर तक एक्सरसाइज कर पाते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हेल्थ (Health News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर खुर्ज़ा शहर का रहने वाला हूं। हेल्थ, लाइफस्टाइल और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखने-पढ़ने का शौक है। Timesnowhindi.com में ...और देखें

शरीर की गर्मी होगी शांत, जोड़ों में बढ़ जाएगी ग्रीस, बस खाना शुरू कर दें ये चिपचिपी चीज, ऐसे खाने मिलेगा भरपूर लाभ

डॉक्टर हुए फेल लेकिन Al ने किया कमाल, जिसे समझा था गठिया निकला ब्लड कैंसर, जानें क्या है पूरा मामला

28 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड डे फॉर सेफ्टी एंड हेल्थ एट वर्क, जानिए इसका महत्व, इतिहास और 2025 की थीम

18 किलो वजन घटाकर फैट से फिट हुए है माधुरी दिक्षित के पति, डॉ. नेने शेयर किया वेट लॉस सीक्रेट, आपके भी आ सकता है काम

केमिकल से पका आम सेहत के लिए है जहर, पेट में जाते ही बनाता है गंभीर बीमारियां, ऐसे पहचानें नैचुरली पका आम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited