Bad Drinks : कोलेस्ट्रॉल हमारे लिवर में जमा एक मोम जैसा पदार्थ है। यह हमारे शरीर के ब्लड सेल्स में भी मौजूद होता है। कोलेस्ट्रॉल शरीर में सेल्स, विटामिन डी, टिश्यूज और ऑगर्न के साथ हार्मोन और बाइल जूस के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है। एचडीएल (HDL) को गुड कॉलेस्ट्रॉल और एलडीएल (LDL) को बेड कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है। अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाए, तो शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। हमारे द्वारा पीने वाले कुछ ऐसे ड्रिंक्स हैं, जो कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में-
कोलेस्ट्रॉल बढ़ाए ये घातक ड्रिंक्स
कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर करने के लिए आप इन ड्रिंक्स से दूरी बनाकर रखें। ताकि आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सके। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले ड्रिंक्स?
चाय और कॉफी
सुबह उठते ही कई लोगों को चाय और कॉफी पीने की इच्छा होती है। इस तरह के ड्रिंक्स से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। खासतौर पर अगर आप दूध और चीनी से बनी चाय का सेवन करते हैं तो इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि सुबह उठते ही चाय और कॉफी न पिएं।
सोडा ड्रिंक्स
सोडा ड्रिंक्स कई लोगों का पसंदीदा ड्रिंक्स होता है। लेकिन यह अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं से ग्रसित हैं तो सोडा ड्रिंक्स का सेवन न करें। सोडा ड्रिंक्स का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। इसलिए इससे दूरी बनाकर रखें, इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।
कोल्ड ड्रिंक्स
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने का कारण कोल्ड-ड्रिंक्स हो सकता है। कोल्ड-ड्रिंक्स में कई तरह के शुगर होते हैं, जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है। इसलिए अधिक मात्रा में कोल्ड ड्रिंक्स न पिएं।
आपको बता दें कि शरीर में 200 एमजी/डीएल से कम का स्तर नॉमर्ल होता है। शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल का कारण कई तरह के घटक हो सकते हैं। इन घटकों में यह अनहेल्दी ड्रिंक्स भी शामिल हैं। हालांकि ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
