हेल्थ

Health Problems: क्रेविंग नहीं होती कंट्रोल तो संभल जाएं, कहीं यह बीमारी की शुरुआत तो नहीं

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 09:53 PM IST

Health Problems: अगर आपको हमेशा खाने की क्रेविंग रहती है तो उसके लिए आपको कई सारे ऑप्शन दिए जा रहे हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए आप अपनी क्रेविंग को कंट्रोल कर सकते हैं। क्रेविंग कंट्रोल करने के बहुत से फायदे होते हैं।

Image

क्रेविंग को रोकने के लिए इन तरीको को ट्राई करें

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रेविंग कंट्रोल करने से आसानी से घटता है वजन
  • तनाव को दूर करें
  • प्रोटीन इन्टेक को बढ़ाए

Health Problems: हर किसी को कभी ना कभी कुछ अलग खाने की क्रेविंग होती है। जिसके कारण हमारा मन टेस्टी चीज खाने का करता है। इसी टेस्टी चीज को खाने के लिए हम सबकुछ करने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन ये गलत है, ऐसा आपको कभी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे हमारी हेल्थ ही खराब होती है। जिसके कारण कई तरह की परेशानियां पैदा हो जाती हैं। इसी चीज को कंट्रोल करने के लिए आप ये सही तरीके अपना सकते हैं।

क्रेविंग मैनेज करने का सही तरीका

हेल्दी फूड

सबसे पहले आप ये बात सोच लें की आपको क्या खाना है, और इसे कब खाना है। इसी बात को ध्यान में रखें कि, उसकी जगह क्या हम कुछ हेल्दी खाना खा सकते हैं। उसकी लिस्ट देख लें और वही ऑर्डर करके खाएं। क्योंकि उससे आपकी भूख भी मिटेगी और हेल्दी खाना आपको खाने को मिलेगा।

डार्क चॉकलेट

अगर आपको चॉकलेट खाने का मन कर रहा है, तो आप नॉर्मल चॉकलेट की जगह डार्क चॉकलेट का ऑप्शन चूज कर सकते हैं। इससे ना ही आपका शूगर लेवल बढ़ेगा और ना ही आपको कोई और दिक्कत होगी। डार्क चॉकलेट खाने से आपकी मैंटल हेल्थ भी ठीक रहेगी।

तनाव को दूर करें

हमें सबसे ज्यादा खाना खाने की क्रेविंग तनाव में होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उस समय हमारे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा होता है जिसको कंट्रोल करने के लिए हमे खाना ही दिखाई देता है। लेकिन ऐसा करने की बजाए आप अपना दिमाग गाना सुनने या शांत बैठने में लगाएंगे तो आपकी क्रेविंग अपने आप ही कम होनी शुरू हो जाएगी।

प्रोटीन इन्टेक को बढ़ाएं

अगर हम अपनी बॉडी में प्रोटीन को बढ़ाएंगे तो हमे भूख कम लगेगी। जिसके कारण हमें समय-समय पर क्रेविंग नहीं होगी। इससे एक टाइम मैनेजमेंट भी होता रहेगा और खाना भी सही तरीके से सही समय पर खाया जाएगा। इन्हीं सभी छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखते हुए हमें अपनी क्रेविंग को कम करना होगा। जिससे हम हेल्दी भी रह पाएंगे और समय पर खाना भी खा पाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article